छत्तीसगढ़

Surajpur solar energy : सूरजपुर के गाँवों में लौटी सौर ऊर्जा की रोशनी, ग्रामीणों को बिजली संकट से राहत

तमोर पिंगला और गुरु घासीदास उद्यान क्षेत्र में अब सौर ऊर्जा से जगमगाएँगे घर

भटगांव विधानसभा में 60 लाख की सौर योजना, 372 नई बैटरियों से सैकड़ों परिवार लाभान्वित

Surajpur solar energy : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के सुदूरवर्ती वनांचल गाँवों में अब अंधेरे की जगह सौर ऊर्जा की रोशनी जगमगा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से यहाँ के ग्रामीणों को वर्षों से चली आ रही बिजली संकट से बड़ी राहत मिली है।

महुली ग्राम के स्कूलपारा, चौरा पारा और खास पारा में स्थापित 10-10 किलोवॉट क्षमता वाले सौर संयंत्रों की बैटरियाँ बदली गईं। इसके चलते अब 150 से अधिक परिवारों के घरों में पूरी रात बिजली उपलब्ध हो रही है। बच्चों को पढ़ाई के लिए उजाला मिल रहा है, महिलाएँ सुरक्षित महसूस कर रही हैं और गाँव की गतिविधियाँ रात तक सुचारू रूप से चल पा रही हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “सभी के लिए ऊर्जा” नीति के तहत ग्रामीण अंचलों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से बाँकी और खोड़ जैसे गाँवों में भी सुधारात्मक कार्य प्रारंभ हो गया है। यहाँ 7 सौर संयंत्रों के लिए 372 नई बैटरियों की स्थापना की जा रही है, जिससे सैकड़ों परिवार लाभान्वित होंगे।

भटगांव विधानसभा क्षेत्र में लगभग 60 लाख रुपये की लागत से इन्वर्टर और बैटरियाँ स्वीकृत की गई हैं। यह पहल खासकर तमोर पिंगला अभ्यारण्य और गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र जैसे दूरस्थ वनांचलों के लिए जीवन बदलने वाली साबित होगी। यहाँ के ग्रामीणों को पहली बार भरोसेमंद और स्थायी बिजली सुविधा मिलने जा रही है।

यह योजना सिर्फ तकनीकी सुधार नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के संवेदनशील नेतृत्व की मिसाल है, जो ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भरता की नई गाथा लिख रही है।

thetarget365

Share
Published by
thetarget365

Recent Posts

Navodaya Vidyalaya success : नवोदय विद्यालय अंबिकापुर का शानदार प्रदर्शन, 12वीं में शत-प्रतिशत छात्र प्रथम श्रेणी में सफल

Navodaya Vidyalaya success : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंतर्गत आने वाले पीएम श्री स्कूल…

30 minutes ago

VIP Culture : छत्तीसगढ़ में वीआईपी कल्चर पर प्रहार, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने विभागीय वाहनों में कटौती के दिए निर्देश

VIP Culture : छत्तीसगढ़ सरकार की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती…

35 minutes ago

Simplicity Initiative : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की अनूठी पहल, सादगी के लिए छोड़ा प्रोटोकॉल और पायलट वाहन

Simplicity Initiative : छत्तीसगढ़ सरकार की महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती…

39 minutes ago

CBI Director : प्रवीण सूद को फिर मिला सेवा विस्तार, आखिर राहुल गांधी ने क्यों दर्ज कराया कड़ा विरोध?

CBI Director : केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के वर्तमान निदेशक प्रवीण सूद…

47 minutes ago

UP Weather : यूपी में कुदरत का कहर, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से 15 मौतें, 38 जिलों में अलर्ट

UP Weather : उत्तर प्रदेश में कुदरत का रौद्र रूप देखने को मिला है, जहां…

3 hours ago

Chhattisgarh CSMCL Scam : CSMCL में 182 करोड़ का खेल, ईओडब्ल्यू के शिकंजे में कैसे फंसा उदय राव?

Chhattisgarh CSMCL Scam : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चर्चित CSMCL (छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन…

3 hours ago

This website uses cookies.