Oplus_131072
अंबिकापुर @thetarget365 सरगुजा जिले के झेराडीह गांव के किसान बृजराज त्रिपाठी ने समिति प्रबंधक और नोडल अधिकारी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। किसान का दावा है कि धान बेचने के लिए बरगीडीह धान खरीदी केंद्र पहुंचे थे, जहां समिति प्रबंधक ने पुराने और नए सभी प्रकार के धान की खरीदी की बात कही। इसके बाद किसान 500 बोरा धान लेकर केंद्र पहुंचे, लेकिन तौल के दौरान स्थिति बदल गई।
पीड़ित किसान बृज राज त्रिपाठी के अनुसार, धान तौलते समय समिति प्रबंधक ने जांच दल के नोडल अधिकारी को बुला लिया। इसके बाद प्रबंधक ने तौल प्रक्रिया पूरी करने के लिए ₹10,000 की मांग की। किसान ने कहा कि इतने पैसे तुरंत उपलब्ध न होने पर 80 बोरा धान को जप्त कर लिया गया। नोडल अधिकारी ने यह भी आरोप लगाया कि किसान पुराने धान को बेचने की कोशिश कर रहे थे।
इस घटना से परेशान किसान ने इसे अन्याय बताया और अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। दूसरी ओर, एसडीएम धौरपुर नीरज कौशिक ने कहा कि शिकायत मिलने पर मामले की विधिवत जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
यह घटना किसानों के लिए न केवल आर्थिक बल्कि मानसिक पीड़ा का कारण बन रही है। प्रशासन के द्वारा निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई से ही किसानों का भरोसा बहाल किया जा सकता है।
बता दें कलेक्टर विलास भोसकर के मार्गदर्शन में जिले में धान खरीदी के सुचारु संचालन और धान के अवैध परिवहन व भंडारण पर निगरानी रखने उड़नदस्ता दल का गठन किया गया। इसी कड़ी में उड़नदस्ता दल द्वारा कार्यवाही करते हुए मंगलवार 26 नवंबर को उपार्जन केंद्र बरगीडीह में कृषक बृजराज त्रिपाठी निवासी झेराडीह द्वारा 500 बोरा विक्रय हेतु लाया गया था जिसमें से टीम द्वारा जांच उपरांत 80 बोरा पुराना धान पाया गया जिसे त्वरित कार्यवाही करते हुए टीम द्वारा जप्त कर समिति प्रबंधक की सुपुर्दगी में दिया गया था। मौके पर खाद्य, राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त उड़नदस्ता टीम मौजूद थी।
Black Panther : मध्य भारत के घने जंगलों से हाल ही में एक ऐसी खबर…
Litchi Farming Tips: इस वर्ष प्रकृति के बदलते मिजाज और तापमान में अनिश्चित उतार-चढ़ाव का…
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर मां दुर्गा के नौ रूपों की…
Palam fire incident: देश की राजधानी दिल्ली का पालम इलाका गुरुवार को उस समय अखाड़े…
Kangana vs Rahul: हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की…
PM Modi Middle East: 28 फरवरी 2026 को ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों…
This website uses cookies.