अंबिकापुर @thetarget365 स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में देश भर से राष्ट्रीय सेवा योजना के 400 स्वयंसेवक शामिल होंगे। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य से आठ छात्र व आठ छात्रा तथा एक कार्यक्रम अधिकारी दलनायक के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा अंबिकापुर के दो स्वयंसेवक सूरज कुमार एवं पूजा पंकज शामिल होंगे।
सूरज कुमार राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर के बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर का छात्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना पुरुष इकाई का सक्रिय स्वयंसेवक है। सूरज कुमार ने महाविद्यालय शिविर के साथ-साथ अन्य विभिन्न गतिविधियों में अपनी सहभागिता दी है। सूरज कुमार ग्राम नवाडीह पोस्ट चांदो जिला बलरामपुर का स्थायी निवासी हैं। सूरज नाटक की प्रतिस्पर्धा में राज्य स्तरीय एवं प्री आरडीसी परेड में जिला स्तर तक चयनित भी रहे है। साथ ही पीजी महाविद्यालय से ही विगत वर्ष 2020-21 में विशाल देवांगन दिल्ली के आरडीसी परेड में शामिल होकर व यूथ फेस्टिवल में छत्तीसगढ़ का दिल्ली में प्रतिनिधित्व करके राज्य एवं महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। दिल्ली स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए सूरज कुमार के चयनित होने पर उनके परिवारजनों एवं गांव में बहुत ही हर्ष उल्लास का माहौल बना हुआ है। इसी प्रकार पूजा पंकज शासकीय रामानुज प्रताप सिंहदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैकुंठपुर में एमकॉम प्रथम सेमेस्टर की छात्रा एवं रासेयो महिला इकाई की सक्रिय स्वयंसेविका जिसने अपने महाविद्यालय के साथ-साथ विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया है। स्वयंसेवकों को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अशोक कुमार, कुलसचिव डॉ एसपी त्रिपाठी, कार्यक्रम समन्वयक डॉ एसएन पांडेय, जिला संगठक प्रो खेमकरण अहिरवार, संस्था के प्राचार्य डॉ रिजवान उल्ला, कार्यक्रम अधिकारी के रूप में प्रो राजीव कुमार एवं शशिकला सनमानी सहित वरिष्ठ स्वयंसेवक गौतम गुप्ता, श्रुति कश्यप, विश्वजीत साहू, सोन कुमारी, शिवम शर्मा, आयुष गुप्ता, जानम खान, रविंद्र देवांगन, आस्था अग्रवाल एवं साथ ही महाविद्यालय परिवार ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
Petrol-Diesel Price : देश की जनता जिस महंगाई के डर से सहमी हुई थी, आखिरकार…
Elderly Health Care : देश के विभिन्न हिस्सों में इन दिनों मौसम का मिजाज तेजी…
PBKS vs MI Result : आईपीएल 2026 के ताजा मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब…
Modi Cabinet 2.0: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आगामी 21 मई 2026 को मंत्रिपरिषद…
Shani Jayanti 2026 : हिंदू धर्म में शनि देव को एक न्यायप्रिय देवता और कर्मफल…
Deepak Bati Niyam : हिंदू धर्म में दीपक जलाना केवल परंपरा नहीं, बल्कि ईश्वर के…
This website uses cookies.