अंबिकापुर @thetarget365 सरगुजा पुलिस ने डीजल चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 60 लीटर डीजल, घटना में इस्तेमाल की गई स्कार्पियो, पांच हजार रुपये नगद, और 4 मोबाइल फोन सहित कुल लगभग 16 लाख रुपये का सामान जब्त किया है।
मामला तब सामने आया जब मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) के निवासी और ट्रक चालक शिवकुमार यादव ने 18 दिसंबर 2024 को थाना मणीपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर की रात सांडबार बैरियर के पास खड़े उनके ट्रक क्रमांक CG 15 EC 5694 की टंकी का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने 300 लीटर डीजल चुरा लिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच में एक संदिग्ध स्कार्पियो वाहन क्रमांक MP 65 ZB 7839 की पहचान की गई। तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपियों की लोकेशन ट्रैक की गई।
पुलिस की इस कार्रवाई में थाना मणीपुर के प्रभारी उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक बबलू कुजूर, अनिल पांडेय, प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, आरक्षक उमाशंकर साहू, सुरेश गुप्ता, अतुल शर्मा, जितेश साहू, अनुज जायसवाल, रमेश राजवाड़े का योगदान रहा। पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई जारी है।
Bengal Violence: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में रामनवमी के पावन अवसर पर उत्सव का…
Iran Strait Of Hormuz News: पश्चिम एशिया की रणभूमि से एक ऐसी खबर आई है…
Global Trade Shock: पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच शुक्रवार, 27 मार्च 2026…
Caribbean Crisis: पश्चिम एशिया में ईरान के साथ जारी भीषण संघर्ष के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति…
Middle East War: पश्चिम एशिया के रणक्षेत्र में अमेरिका को जिस आसान जीत की उम्मीद…
Zojila Avalanche: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के सामरिक रूप से महत्वपूर्ण श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर शुक्रवार…
This website uses cookies.