Thetarget365

गृहमंत्री के अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका अमित शाह का पुतला

अंबिकापुर @thetarget365 केन्द्रीय गृहमंत्री द्वारा राज्यसभा में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी, सरगुजा ने घड़ी चौक पर अमित शाह का पुतला दहन किया।

संविधान पर चर्चा के दौरान केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्षियों को उलाहना देते हुए यह कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर का नाम जपने के बजाय ईश्वर का नाम जपो। संविधान निर्माता बाबा साहब के इस अपमान पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने प्रधानमंत्री से यह मांग किया है कि वे गृहमंत्री अमित शाह को मंत्रीमंडल से बाहर करें। गृहमंत्री को बर्खास्त करने की मांग के साथ कांग्रेस ने गुरुवार को पूरे देश के जिला मुख्यालयों में गृहमंत्री के पुतला दहन का निर्णय लिया था।

इसी परिपेक्ष्य में आज सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता के अगुवाई में घडी चौक पर पुतला दहन किया गया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर को लेकर अमित शाह ने जिस लहजे में बोला वह पूरी भाजपा में व्याप्त संविधान और बाबा साहब के प्रति घृणा की भावना को दर्शाता है। इसी घृणा की भावना के कारण आज देश में लोकतंत्र और संविधान पर खतरा मंडरा रहा है।

आज के इस पुतला दहन के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव, बालकृष्ण पाठक, डॉ अजय तिर्की, शफी अहमद, द्वितेन्द्र मिश्रा, मधु सिंह, हेमंत सिन्हा, विनय शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

thetarget365

Recent Posts

Indian Army TES 56 : भारतीय सेना में बिना परीक्षा सीधे भर्ती! जानें TES 56 के लिए क्या है योग्यता

Indian Army TES 56 : भारतीय सेना ने तकनीकी क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं…

23 minutes ago

Pakistan Panda Bond : कंगाली के बीच पाकिस्तान का नया दांव, चीन के बाजार में पहली बार जारी किया पांडा बॉन्ड

Pakistan Panda Bond : गंभीर आर्थिक मंदी, विदेशी मुद्रा भंडार की कमी और बढ़ते अंतरराष्ट्रीय…

32 minutes ago

Organic Farming Craze : गांवों में ऑर्गेनिक खेती का बढ़ता क्रेज, रसायनों को छोड़ अब सेहत और शुद्धता पर किसानों का जोर

Organic Farming Craze : भारतीय ग्रामीण अंचलों में कृषि की पारंपरिक पद्धतियों में एक क्रांतिकारी…

37 minutes ago

BRICS Meeting : ब्रिक्स बैठक में ईरान का अमेरिका पर तीखा प्रहार, ‘कूड़ेदान में जाएगी पश्चिमी दादागिरी’

BRICS Meeting  : भारत की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स (BRICS) देशों के विदेश…

41 minutes ago

NEET Re-exam Date : NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को फिर होगी परीक्षा, NTA का बड़ा फैसला

NEET Re-exam Date : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश…

50 minutes ago

Stock Market Rally : शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त, आईटी और ऑटो चमके

Stock Market Rally : भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन यानी शुक्रवार…

1 hour ago

This website uses cookies.