सरगुजा पुलिस ने विधिक साक्षरता शिविर एवं चलित थाना का किया आयोजन

चलित थाना में विधिक जनजागरूकता के साथ साइबर अपराध एवं महिलाओ व बच्चों से सम्बंधित अपराधों के बारे में दी गई जानकारी

सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जनता से मित्रवत व्यवहार रखकर आमनागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों का मौके पर निराकरण

ग्रामीणों को यातायात सुरक्षा के बारे मे दी गई जानकारी एवं यातायात के नियमो को बताकर किया गया जागरूक

अंबिकापुर (thetarget365)। सरगुजा पुलिस द्वारा आमनागरिकों को विधिक जनजागरूकता प्रदान करने एवं पुलिस एवं आम जनता के मध्य परस्पर मित्रवत व्यवहार रखकर परस्पर सम्बन्ध स्थापित करने थाना मणीपुर अंतर्गत ग्राम भिट्टीकला में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में विधिक साक्षरता शिविर एवं चलित थाना का आयोजन किया गया। चलित थाना में ग्रामीणों को महिला सशक्तीकरण के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गई। सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों मे ध्वनि विस्तारक यंत्रो डीजे सिस्टम बिना वैध अनुमति के बजाने से मना किया गया साथ ही अनुमति पश्चात निर्धारित समय तक बजाने के संबंध में अवगत कराया गया।

शिविर के दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जनक कुमार हिड़को द्वारा नवीन क़ानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे में बता कर जागरूक किया गया। महिलाओ एवं बच्चों से संबंधित अपराध पोक्सो एक्ट, टोनही प्रताड़ना के बारे मे विस्तार से बताकर जागरूक किया गया। ग्रामीणों को यातायात के नियम, नशे के दुष्परिणाम, सायबर अपराध ऑनलाइन ठगी के बारे मे बताकर विस्तार से चर्चा की गई। बाहरी अनजान व्यक्तियों से वित्तीय लेनदेन मे सतर्कता बरतने की बात बताई गई। कार्यक्रम में थाना प्रभारी मणीपुर प्रदीप जायसवाल, सहायक उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे, सहित भिट्टीकला ग्राम के गणमान्य नागरिक अनिल अग्रवाल, पन्नालाल रजवाड़ी, संजय राजवाड़े, सागर विश्वकर्मा, डोमन राजवाड़े, उदय दास बघेल, तिवारी अगरिया, रामदेव राम, कुंदन राजवाड़े, अखिलेश यादव, सोहन राजवाड़े विनय राजवाड़े, राम रतन राजवाड़े, विजय प्रताप सिंह सहित करीब सैकड़ो की संख्या मे ग्रामवासी शामिल रहे।

thetarget365

Recent Posts

CG Freedom of Religion Bill 2026 पर धीरेंद्र शास्त्री का धर्मांतरण और घर वापसी पर बड़ा बयान, सियासी पारा गर्म

CG Freedom of Religion Bill 2026  : छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026 को…

26 minutes ago

Naxal Surrender : बंदूक छोड़कर पहुंचे भूखे नक्सली, जवानों ने थाली सजाकर खिलाया खाना, फिर हुआ सरेंडर

Naxal Surrender : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले से मानवता और कर्तव्यबोध की एक…

30 minutes ago

This website uses cookies.