Oplus_16777216
अंबिकापुर @thetarget365, Surguja : सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कंठी में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। मैनपाट से अंबिकापुर की ओर जा रही तेज रफ्तार इनोवा कार अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसी। इस दौरान घर के सामने बैठी दो महिला और एक मासूम बच्चे को गंभीर चोटें आई थीं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल अंबिकापुर लाया गया था, जहां एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, मासूम की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।
महिला की मौत की खबर मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने, सड़क पर ब्रेकर बनाने और चेक पोस्ट स्थापित करने की मांग की। चार घंटे तक चले इस विरोध प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन ने सभी मांगों को स्वीकार करते हुए ₹25,000 की तत्काल सहायता राशि देने की घोषणा की। साथ ही जनपद पंचायत की ओर से पीड़ित परिवार को अतिरिक्त ₹20,000 देने का आश्वासन दिया गया। मौके पर ही ब्रेकर निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है और पुलिस विभाग द्वारा चेक पोस्ट के लिए स्थल चिन्हित किया जा रहा है।
वहीं, मौके से गुजर रहे पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और प्रशासन को इस घटना को गंभीरता से लेने तथा तुरंत सहयोग उपलब्ध कराने की बात कही।
Read More : DRDO अग्नि-5 मिसाइल के दो नए संस्करण कर रहा है विकसित, जमीन में 80-100 मीटर गहराई तक जाने की क्षमता
Opium Cultivation : सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले में लगभग 7 करोड़ का अफीम पुलिस…
Messi vs Yamal 2026: मिडिल ईस्ट में बढ़ते भीषण तनाव और युद्ध की परिस्थितियों ने…
Kharg Island US attack: मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष ने अब एक विनाशकारी मोड़ ले…
By-Election 2026: भारत निर्वाचन आयोग ने चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मुख्य…
Harish Rana euthanasia: भारत के कानूनी और मानवीय इतिहास में एक अत्यंत भावुक क्षण दर्ज…
Ambikapur News : महिला उत्पीड़न और साइबर ब्लैकमेलिंग के एक गंभीर मामले में सरगुजा पुलिस…
This website uses cookies.