Ambikapur News : सरगुजा संभाग के स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर सख्ती दिखाते हुए संभागीय संयुक्त संचालक डॉ. अनिल कुमार शुक्ला ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौरपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आने पर अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई गई, वहीं अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।
निरीक्षण में मेडिकल स्टोर में दवाओं के रख-रखाव में सुधार के निर्देश दिए गए, जबकि लैब में अव्यवस्था पाए जाने पर प्रभारी को फटकार लगाते हुए व्यवस्था सुधारने के सख्त निर्देश दिए गए। अस्पताल परिसर की साफ-सफाई को लेकर भी निर्देश दिए गए कि अवकाश के दिन भी दो पाली में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी बैनर-पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए, ताकि आम जनता योजनाओं से लाभान्वित हो सके। बढ़ती गर्मी को देखते हुए मरीजों के लिए कूलर की व्यवस्था करने को भी कहा गया।
उपस्थिति पंजी के अवलोकन में कई कर्मचारी बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इस पर संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही, जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
इसके अलावा, संलग्नीकरण के मामलों में भी लापरवाही सामने आई, जहां 9 कर्मचारी अन्यत्र संलग्न होने के बावजूद अनुपस्थित पाए गए। इस पर उनके अप्रैल माह के वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी को भी रजिस्टर संधारण, लैब व्यवस्था और संचालन गाइडलाइन के पालन में लापरवाही बरतने पर नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Mystery in USA: दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका इस वक्त एक ऐसी पहेली में…
IPL 2026 Controversy: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अनुशासन और प्रोटोकॉल को लेकर भारतीय क्रिकेट…
CG Conversion Bill 2026: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को रोकने के लिए लाए गए 'धर्म स्वातंत्र्य…
Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों से ठीक पहले 'आम जनता उन्नयन पार्टी'…
Rahul Gandhi in Lok Sabha: लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक (संविधान 131वां संशोधन) पर चर्चा…
Surguja School Row: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने…
This website uses cookies.