बिलासपुर @thetarget365 जिले में सरकारी स्कूलों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) अनिल तिवारी ने मंगलवार को बिल्हा और मस्तूरी विकासखंड के कई शासकीय स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तीन स्कूलों में ताला लटका मिला, जबकि कई शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज नहीं पाई गई।
निरीक्षण में शासकीय हाई स्कूल फरहदा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला गतौरा और शासकीय बालक प्राथमिक शाला गतौरा पूरी तरह बंद पाए गए। इन स्कूलों का पूरा स्टाफ गायब था। इससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।
डीईओ अनिल तिवारी ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए संबंधित स्कूलों के 19 शिक्षकों, प्राचार्यों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें तीन दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एक दिन का वेतन काटने और अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
निरीक्षण के दौरान जिन स्कूलों में अनियमितताएं मिलीं उनमें शासकीय प्राथमिक शाला अनुसूचित जाति मोहल्ला गतौरा, प्राथमिक आदिवासी मोहल्ला गतौरा, प्राथमिक शाला जनकपहरी (गतौरा), और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गतौरा शामिल हैं।
फरहदा हाईस्कूल की प्राचार्य माधुरी मानुरकर और पूरा स्टाफ
गतौरा हायर सेकंडरी के प्राचार्य आरसी चौधरी व स्टाफ
प्राथमिक शाला गतौरा की शिक्षिका मनोरमा राठौर, मधुकांत सोनी, सरस्वती राठौर
पूर्व माध्यमिक शाला की प्रधान पाठक उषा पांडेय, शिक्षक मिन्टु सांडें, हेमलता राठौर, चित्रकांत शर्मा, अनिता राठौर, उत्तरा बरिहा, फलप्रदा पटेल, माधुरी प्रधान, शकुंतला टोण्डे
भृत्य कैलाश महिलांगे, अनुसूचित जाति मोहल्ला स्कूल से अमित मनहर, जय प्रकाश पांडेय, वर्षा रानी पांडेय, मेरी मिश्मा केरकेट्टा और सफाई कर्मचारी।
प्रशासन की इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हलचल है और आने वाले दिनों में और कड़े कदम उठाए जाने की संभावना जताई जा रही है।
Charge Phone Without Charger: स्मार्टफोन आज हमारे जीवन का अभिन्न अंग बन चुका है। बैंकिंग…
NSE Brent Crude Futures Launch: भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज संस्थान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE)…
Bomb Threat News: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए…
Trump's Big Claim: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रहे तनाव के…
Nisha Mehta Nepal Health Minister: भारत के प्रतिष्ठित संस्थान अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), दिल्ली…
Rahul Banerjee Passes Away: मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर…
This website uses cookies.