Suryakumar Yadav: भारतीय टीम ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की, जिसमें स्पिनरों की भूमिका बेहद अहम रही। कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टीम ने 128 रन का लक्ष्य महज 15.5 ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ T20I मुकाबलों में अपना रिकॉर्ड 11-3 कर लिया है।
इस मुकाबले में नाबाद 47 रन बनाकर विजयी छक्का जड़ने वाले सूर्यकुमार यादव के लिए यह जीत खास इसलिए भी रही क्योंकि मैच के दिन उनका 35वां जन्मदिन था। उन्होंने कहा, “ये एक ऐसा बॉक्स था जिसे मैं हमेशा टिक करना चाहता था – आखिर तक नॉट आउट रहना। टीम को उस वक्त इसकी ज़रूरत थी और मुझे खुशी है कि मैं टीम के लिए फिनिश कर सका।” सूर्या ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच को टीम किसी अन्य मुकाबले से अलग नहीं देखती। “हम हर टीम के खिलाफ एक जैसी तैयारी करते हैं। हमारे लिए यह भी बस एक और मैच था।”
इस टूर्नामेंट में भारत ने एक बार फिर तीन स्पिनरों के साथ उतरने की रणनीति अपनाई – कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती। इन तीनों ने मिलकर पाकिस्तान के छह विकेट चटकाए। भारत के स्पिनरों ने कुल 13 ओवर में सिर्फ 65 रन दिए।कप्तान सूर्या ने कहा “स्पिनरों ने मिडल ओवर्स और पावरप्ले के बाद खेल को कंट्रोल में रखा। मैं हमेशा से स्पिनरों का फैन रहा हूं।”
लगातार दूसरा मैन ऑफ द मैच पुरस्कार जीतने वाले कुलदीप यादव ने 18 रन देकर 3 विकेट झटके। इससे पहले UAE के खिलाफ उन्होंने चार विकेट लिए थे। कुलदीप ने कहा “पहली गेंद से ही विकेट लेने का सोचता हूं। बल्लेबाज़ के दिमाग को पढ़कर प्लान करता हूं और उसी के अनुसार गेंदबाज़ी करता हूं।” उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि अभी उन्हें अपने खेल में सुधार की ज़रूरत है। कभी-कभी मैं बहुत ज्यादा वैरिएशन ट्राय कर लेता हूं। मुझे एक-एक दिन और एक-एक मैच के हिसाब से सीखते रहना है।”
गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में भारत ने UAE में ही आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी, जहां स्पिनरों की बड़ी भूमिका रही थी। उसी जीत की रणनीति को भारत एशिया कप में भी आगे बढ़ा रहा है। सूर्यकुमार ने संकेत दिया कि यही फॉर्मूला आगे भी टीम का हिस्सा रहेगा।
भारतीय टीम की यह जीत न केवल अंक तालिका के लिहाज से अहम रही, बल्कि टीम की रणनीति, कप्तानी और स्पिनरों के योगदान ने यह साबित कर दिया कि भारत इस एशिया कप में एक मजबूत दावेदार है। सूर्यकुमार यादव का जन्मदिन इस जीत के साथ और भी खास बन गया।
West Bengal Re-polling : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आ…
Chhattisgarh Congress : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सांगठनिक फेरबदल और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों ने…
CGBSE D.El.Ed Time Table: छत्तीसगढ़ के शिक्षा क्षेत्र से एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है।…
Bilaspur Railway Station : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए…
Suicide in Bhilai : छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर से एक ही दिन में आत्महत्या की…
Monty Desai : कनाडा क्रिकेट ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदर्शन को सुधारने और टीम…
This website uses cookies.