Sushant Singh Rajput Case: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन की जांच में नई मोड़ आ गया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल कर दी है, जिसमें रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को पूरी तरह से क्लीन चीट दी गई है। यह रिपोर्ट पटना और मुंबई दोनों कोर्ट में दाखिल की गई है जहां सुशांत के परिवार और रिया के बीच कई मामले लंबित थे। पटना कोर्ट में इस क्लोजर रिपोर्ट पर अगली सुनवाई 20 दिसंबर को होगी।
CBI ने अपनी रिपोर्ट में साफ तौर पर कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की है। जांच में पाया गया कि उनके निधन के समय किसी भी आरोपी ने उन्हें खुदकुशी के लिए उकसाया या दबाव नहीं डाला।जांच के अनुसार, 8 जून 2020 से 14 जून 2020 तक, यानी उस वक्त जब सुशांत की बॉडी बांद्रा के फ्लैट में पंखे से लटकी मिली थी, कोई भी आरोपी व्यक्ति उनके साथ नहीं था।रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक ने 8 जून को सुशांत का घर छोड़ दिया था और इसके बाद वे कभी भी उनके फ्लैट पर नहीं गए।
सुशांत ने 10 जून को शौविक से व्हाट्सएप पर बातचीत की थी, लेकिन 8 से 14 जून के बीच रिया से कोई संपर्क नहीं हुआ।रिया या उनके परिवार के किसी सदस्य से सुशांत की मिलने-जुलने की कोई पुष्टि नहीं मिली।सुशांत की बहन मीतू सिंह 8 से 12 जून तक उनके साथ थीं।जांच में किसी भी आरोपी द्वारा खुदकुशी के लिए उकसाने, धमकाने या दबाव डालने के कोई सबूत नहीं मिले।
जब रिया और उनका भाई शौविक 8 जून को फ्लैट छोड़ कर गए, तब उन्होंने अपना निजी सामान जैसे कि एप्पल लैपटॉप और एप्पल वॉच अपने साथ ले गए, जो सुशांत ने उन्हें उपहार में दिए थे।जांच में यह भी पाया गया कि सुशांत की जानकारी के बिना उनकी कोई संपत्ति या सामान नहीं ले जाया गया।सुशांत और रिया की लिव-इन रिलेशनशिप अप्रैल 2018 से जून 2020 तक चली।अक्टूबर 2019 में सुशांत के कहने पर रिया और उनके मैनेजर के लिए यूरोप ट्रिप की टिकट बुक की गई थी।सुशांत ने अपने रूममेट सिद्धार्थ पिटानी को बताया था कि रिया परिवार का हिस्सा हैं।इसीलिए रिया पर वित्तीय धोखाधड़ी का आरोप लगाने के लिए कोई आधार नहीं है।रिया या उनके परिवार ने कभी भी सुशांत को धमकाया या आत्महत्या के लिए मजबूर किया, इस बात के कोई सबूत नहीं मिले।
CBI की क्लोजर रिपोर्ट के आधार पर पटना कोर्ट में 20 दिसंबर को सुनवाई होगी। इस मामले में न्यायालय रिपोर्ट पर फैसला करेगा कि मामले को बंद किया जाए या आगे कोई कार्रवाई हो। CBI की इस क्लोजर रिपोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में व्यापक जांच के बाद यह स्पष्ट कर दिया है कि उनकी मृत्यु आत्महत्या थी और इसमें रिया चक्रवर्ती या उनके परिवार की कोई भूमिका नहीं है। इससे पहले इस मामले में कई राजनीतिक, मीडिया और सामाजिक विवाद भी उठे थे। अब इस रिपोर्ट के साथ मामले में न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
Read More : US Sanctions Russia: अमेरिका ने रोसनेफ्ट-लुकोइल पर लगाया प्रतिबंध, कांग्रेस का मोदी सरकार पर कड़ा हमला
West Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों की घड़ी जैसे-जैसे करीब…
Texas Plane Crash : अमेरिका के टेक्सास प्रांत से एक अत्यंत हृदय विदारक घटना सामने…
West Bengal Re-polling : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आ…
Chhattisgarh Congress : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सांगठनिक फेरबदल और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों ने…
CGBSE D.El.Ed Time Table: छत्तीसगढ़ के शिक्षा क्षेत्र से एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है।…
Bilaspur Railway Station : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए…
This website uses cookies.