Thetarget365

Suspended : एल्बेंडाजोल टेबलेट खाने पानी मांगा, प्रधान पाठक ने छात्राओं को बोला पेशाब पी लो

विवादित प्रधान पाठक पर कैमरा लेकर स्कूल आने का लग चुका है आरोप

अंबिकापुर @thetarget365 एल्बेंडाजोल टेबलेट खाने के लिए पानी मांगने पर प्रधान पाठक ने छात्राओं को पानी की जगह पेशाब पीने बोल दिया। छात्राओं की शिकायत के बाद प्रधान पाठक रामकृष्ण त्रिपाठी को संयुक्त संचालक शिक्षा संजय गुप्ता ने निलंबित कर दिया है। मामला बलरामपुर जिले के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला फुलीडूमर का है।

मामला उस समय प्रकाश में आया जब प्रधानपाठक के व्यवहार से नाराज छात्राएं गांव के सरपंच के पास पहुंच गईं। छात्राओं का कहना था कि उन्हें खाने के लिए एल्बेंडाजोल की टेबलेट दी गई थी। लेकिन पानी की व्यवस्था नहीं थी, जिससे वे टेबलेट खा सके। छात्राओं ने प्रधानपाठक से पूछा था कि, सर हम पानी पीने सड़क के उस पार जाएं क्या ? तो प्रधानपाठक ने पहले तो कहा कि नाली का पानी पीने जाओ। जब छात्रा ने आपत्ति की तो कथित रूप से प्रधानपाठक ने बोल दिया कि जाओ पेशाब पी लो। छात्राओं की शिकायत सुनकर सरपंच ने वाड्रफनगर के विकासखंड शिक्षा अधिकारी को सूचना देकर गांव में बुलाया। छात्राओं ने उन्हें सारी बात बताई।

संयुक्त संचालक शिक्षा ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

संयुक्त संचालक शिक्षा संजय गुप्ता प्रधान पाठक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि इसके पूर्व में भी प्रधान पाठक पर संस्था में कैमरा लेकर आने एवं निजता भंग करने के आरोप की पुष्टि पाई गई है। प्रधान पाठक हमेशा विवादों में रहते है। इस कारण विद्यालय का अनुशासन भंग हो हो रहा है और जिसका प्रभाव संस्था के अन्य शिक्षकों पर पड़ रहा है। छात्र-छात्राओं का अध्यापन कार्य भी प्रभावित हो रहा है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी शंकरगढ़ नियत किया गया है।

thetarget365

Recent Posts

Tamil Nadu Election 2026 : DMK का ‘सुपरस्टार’ घोषणापत्र जारी, महिलाओं को ₹8000 का कूपन और ₹2000 मासिक सहायता का वादा

Tamil Nadu Election 2026 :  तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सियासी पारा अपने चरम…

23 minutes ago

IPL 2026: सुनील नरेन ने रचा इतिहास, कायरन पोलार्ड का ‘महारिकॉर्ड’ तोड़ बने नंबर-1 विदेशी खिलाड़ी

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक सीजन का आगाज हो चुका है…

26 minutes ago

Radish Farming : मूली की उन्नत खेती से किसान बनें मालामाल: कम लागत और बंपर मुनाफे का मंत्र, मात्र 40 दिनों में होगी कमाई

Radish Farming :  आज के बदलते परिवेश में पारंपरिक खेती के पुराने तौर-तरीकों को पीछे…

51 minutes ago

Ambikapur to Delhi Flight : दशकों का इंतजार खत्म! अंबिकापुर से दिल्ली-कोलकाता की पहली उड़ान कल, जानें टाइमिंग

Ambikapur to Delhi Flight :  उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के लिए 30 मार्च 2026…

58 minutes ago

This website uses cookies.