Ambikapur News : अंबिकापुर शहर के सद्भावना ग्राम तकिया में हजरत बाबा मुरादशाह व हजरत बाबा मोहब्बत शाह वली रह. का 254वां तकिया उर्स शरीफ इस वर्ष भी धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और कौमी एकता का अद्भुत संदेश लेकर 20 मई से शुरू होगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में देशभर के नामचीन शायर, कवि और कव्वाल अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। उर्स शरीफ को लेकर अंजुमन कमेटी द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं और अंतिम रूप दिया जा रहा है।
अंजुमन कमेटी के सदर इरफान सिद्दीकी ने जानकारी देते हुए बताया कि तकिया उर्स केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे का प्रतीक है। वर्षों पहले गैस और पेट्रोमेक्स की रोशनी में शुरू हुआ यह आयोजन आज भव्य स्वरूप ले चुका है। हर वर्ष दूर-दराज के क्षेत्रों सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में जायरीन यहां पहुंचते हैं और बाबा के दरबार में श्रद्धा अर्पित कर अपनी मुरादें मांगते हैं।
उन्होंने बताया कि 20, 21 और 22 मई को आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में विश्व प्रसिद्ध कव्वाल अजीज नाजा और कव्वाला तमन्ना बानो के बीच शानदार कव्वाली मुकाबला मुख्य आकर्षण रहेगा। इसके अलावा देश के प्रतिष्ठित शायर व कवि-कवियित्रियां भी अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। कार्यक्रम में प्रो. वसीम बरेलवी, मंजर भोपाली, राज कौशिक, नईम अख्तर खादमी, अज्म शाकिरी, डॉ. नदीम शाद, फैज खलीलाबादी, अतुल अजनबी, मारूफ रायबरेली, डॉ. मेहताब आलम, खुशबू श्रीवास्तव, सुन्दर मालेगांवी, राधिका मित्तल, दीपक अग्रवाल और सुफियान काजी शामिल होंगे।
उर्स शरीफ की सबसे खास बात यह है कि तकिया मजार शरीफ परिसर में स्थित देवी मंदिर की देखरेख अंजुमन कमेटी और पीढ़ी दर पीढ़ी कोरवा समाज के बैगा संयुक्त रूप से करते आ रहे हैं, जो यहां की सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश करता है। बताया गया कि वर्ष 1994 से 1997 के बीच तत्कालीन सरगुजा कलेक्टर प्रवीण कृष्ण ने उर्स के दौरान विभिन्न समुदायों के लोगों की सहभागिता को देखते हुए तकिया को “सद्भावना ग्राम” का दर्जा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
सलाउद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि तकिया उर्स में हिंदू और उर्दू साहित्य का अनूठा संगम देखने को मिलता है, जो समाज में प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देता है। इस दौरान अंजुमन कमेटी के अफजाल अंसारी, लतीफ खान, रिजवान, जावेद खान, बंटी सिद्दीकी, अनीफ खान, सिकंदर खान सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Cockroach Strength : साल 2008 में आई हॉलीवुड की मशहूर एनिमेटेड फिल्म 'वॉल-ई' (Wall-E) में…
Alka Lamba Convicted : दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की…
Cockroach Janta Party : भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकान्त के एक मौखिक बयान से…
Padma Awards : देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कारों को लेकर नई…
Khairagarh News : छत्तीसगढ़ के नवनिर्मित खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले से एक बेहद शर्मनाक और हैरान करने…
IPL 2026 Controversy : क्रिकेट की दुनिया के दो दिग्गज खिलाड़ियों, भारत के रन-मशीन विराट…
This website uses cookies.