Balrampur News : शिक्षा का पेशा अपनाने वाले एक शिक्षक ने विश्वास का ऐसा खून किया कि युवती को न्याय की गुहार लगानी पड़ी। शिक्षक के धोखे की यह कहानी सामने आई है वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र से, जहां एक युवती ने आरोपी शिक्षक पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी मार्कंडेय मिश्रा पिता रामयश मिश्रा, निवासी वाड्रफनगर, जनवरी 2023 से पीड़िता के निवास स्थान पर किराए के मकान में रह रहा था। इस दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब भी पीड़िता ने विवाह की बात की, आरोपी उसे लगातार टालता रहा। एक समय तो आरोपी ने युवती को प्रतापपुर ले जाकर रखा, परंतु वहां भी विवाह नहीं किया।
आखिरकार खुद को ठगा महसूस कर युवती ने 3 जुलाई 2025 को अपने परिजनों के साथ वाड्रफनगर चौकी पहुंचकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया। युवती की शिकायत पर चौकी वाड्रफनगर में अपराध क्रमांक 129/25, धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश की और दिनांक 4 जुलाई को आरोपी मार्कंडेय मिश्रा को गिरफ्तार कर न्यायालय वाड्रफनगर में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
Kerala Exit Poll 2026 : केरलम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण…
Tamil Nadu Exit Poll 2026 : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के संपन्न होने के बाद…
Assam Exit Poll 2026: असम विधानसभा चुनाव 2026 के संपन्न होने के साथ ही कयासों…
West Bengal Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के अंतिम चरण का…
Trump Iran Warning : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान के…
Riyan Parag Vaping : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सीजन में राजस्थान रॉयल्स के…
This website uses cookies.