Team India Sponsorship: अगर आप सोचते हैं कि कंपनियां सिर्फ शेयर बाजार में गिरती हैं, तो आपको टीम इंडिया की जर्सी स्पॉन्सरशिप का इतिहास जानकर हैरानी होगी। मशहूर उद्योगपति हर्ष गोयनका ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि जर्सी स्पॉन्सरशिप किस तरह कंपनियों के लिए एक ‘लिटमस टेस्ट’ बन गई है।
सहारा ग्रुप एक दौर में भारत की सबसे प्रमुख कंपनियों में से एक था। इस कंपनी ने 2001 से लेकर 2013 तक टीम इंडिया की जर्सी को स्पॉन्सर किया। सहारा का नाम हर खेल आयोजन में सुनाई देता था, लेकिन समय ने करवट ली और सहारा की हालत लगातार खराब होती चली गई। आज यह कंपनी अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है।
सस्ते स्मार्टफोन के जरिए माइक्रोमैक्स ने भारतीय बाजार में तहलका मचाया था। 2014 से 2016 तक इस कंपनी ने टीम इंडिया की जर्सी को स्पॉन्सर किया। उस वक्त यह घरेलू ब्रांड तेजी से उभर रहा था, लेकिन जैसे-जैसे प्रतिस्पर्धा बढ़ी, माइक्रोमैक्स बाजार से लगभग गायब हो गया। अब इसकी गिनती बीते दौर की कंपनियों में होती है।
2019 से 2023 तक टीम इंडिया की जर्सी पर नजर आया बायजू का नाम, लेकिन यह सफर ज्यादा लंबा नहीं चला। एक समय था जब बायजू हर घर में जाना-पहचाना नाम बन चुका था, खासकर कोरोना काल में। लेकिन कंपनी पर फर्जीवाड़े और वित्तीय गड़बड़ियों के आरोप लगे। आज बायजू अपने अस्तित्व को बचाने की कोशिश में जुटा है।
2023 में ऑनलाइन गेमिंग कंपनी ड्रीम 11 ने टीम इंडिया की जर्सी स्पॉन्सरशिप की डील की। कंपनी ने BCCI के साथ 358 करोड़ की डील साइन की, जबकि कुल मार्केटिंग बजट 2400 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। लेकिन सरकार द्वारा ऑनलाइन गेमिंग पर बैन की घोषणा के बाद BCCI ने ड्रीम 11 के साथ करार खत्म कर दिया। इससे कंपनी को बड़ा झटका लगा है।
इन चार बड़ी कंपनियों के उदाहरण बताते हैं कि टीम इंडिया की जर्सी स्पॉन्सर करना सिर्फ गौरव की बात नहीं, बल्कि एक कड़ी परीक्षा भी है। हर वह कंपनी जिसने यह जिम्मेदारी उठाई, या तो आज संकट में है या बाजार से बाहर हो चुकी है। अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि अगली कंपनी कौन होगी जो टीम इंडिया की जर्सी पर अपनी मुहर लगाएगी -और क्या वह इस ‘जर्सी जिंक्स’ से बच पाएगी?
IPL 2026 CSK vs MI: आईपीएल 2026 के सबसे प्रतीक्षित मुकाबलों में से एक 'एल…
West Bengal Election : पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो…
Jhansi Love Affair : उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने…
Sarai Rohilla Murder : देश की राजधानी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में शनिवार को…
Karanvir Bohra Journey : एकता कपूर के कालजयी धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी की' से घर-घर में…
Odisha Bank Skeleton Case : ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…
This website uses cookies.