कार्मेल स्कूल के तेजस गोंड बने सीबीएसई नेशनल चैंपियन, राष्ट्रीय टीम में चयन

Ambikapur News : सरगुजा के युवा एथलीट ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। कार्मेल स्कूल अंबिकापुर के कक्षा 11वीं के छात्र तेजस गोंड ने त्रिकूद (ट्रिपल जंप) प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर सीबीएसई राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है। 17 वर्ष आयु वर्ग की इस स्पर्धा में तेजस ने 14.32 मीटर की शानदार छलांग लगाकर पहला स्थान प्राप्त किया। छत्तीसगढ़ सीबीएसई एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में 9 से 13 सितंबर 2025 तक वाराणसी स्थित संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित इस नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में देश-विदेश से लगभग 10 हजार खिलाड़ी शामिल हुए थे। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव रहे। तेजस गोंड के स्वर्ण पदक जीतने पर विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। कार्मेल स्कूल की प्राचार्य सिस्टर रोशनी ने तेजस को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और एसजीएफआई स्तर पर चयन हेतु शुभकामनाएं भी दी।

Ambikapur News : सरगुजा के युवा एथलीट ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। कार्मेल स्कूल अंबिकापुर के कक्षा 11वीं के छात्र तेजस गोंड ने त्रिकूद (ट्रिपल जंप) प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर सीबीएसई राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है। 17 वर्ष आयु वर्ग की इस स्पर्धा में तेजस ने 14.32 मीटर की शानदार छलांग लगाकर पहला स्थान प्राप्त किया।

ads
Adst

छत्तीसगढ़ सीबीएसई एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में 9 से 13 सितंबर 2025 तक वाराणसी स्थित संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित इस नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में देश-विदेश से लगभग 10 हजार खिलाड़ी शामिल हुए थे। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव रहे।

Adst

तेजस गोंड के स्वर्ण पदक जीतने पर विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। कार्मेल स्कूल की प्राचार्य सिस्टर रोशनी ने तेजस को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और एसजीएफआई स्तर पर चयन हेतु शुभकामनाएं भी दी।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst