Voter Adhikar Yatra : बिहार में विपक्षी दलों की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ ने रविवार को अररिया में दस्तक दी। इस यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव ने संयुक्त रूप से प्रेस को संबोधित करते हुए चुनाव आयोग, केंद्र सरकार और चिराग पासवान पर निशाना साधा।
प्रेस कांफ्रेंस में जब केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को लेकर सवाल पूछा गया तो तेजस्वी यादव ने हँसते हुए कहा, “चिराग पासवान आज कोई मुद्दा नहीं हैं। वे एक व्यक्ति विशेष के हनुमान हैं, जबकि हम जनता के हनुमान हैं।” तेजस्वी ने आगे चुटकी लेते हुए कहा,”मैं उन्हें एक निजी सलाह देना चाहूंगा — वो हमारे बड़े भाई हैं, उन्हें जल्द से जल्द शादी कर लेनी चाहिए।” इस पर राहुल गांधी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “यह बात मुझ पर भी लागू होती है।”जिस पर प्रेस में ठहाके गूंज उठे।
एसआईआर (स्पेशल इलेक्टोरल रिवीजन) प्रक्रिया को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा, “वोट जोड़ने या हटाने की प्रक्रिया अब भी बेहद जटिल और अपारदर्शी है। चुनाव आयोग BJP के साथ खड़ा है। इसलिए भाजपा सरकार संसद में एक ऐसा कानून लेकर आई, जिससे चुनाव आयुक्तों पर कोई कार्रवाई न हो सके।” तेजस्वी ने कहा कि जनता अब इस सच्चाई को जान चुकी है और 2025 के चुनाव में भाजपा को जवाब जरूर देगी।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने विपक्षी गठबंधन को लेकर भरोसा जताते हुए कहा,”हमारे बीच एक मजबूत साझेदारी है। वैचारिक और राजनीतिक रूप से हम पूरी तरह एकजुट हैं। कोई तनाव नहीं है, आपसी सम्मान है। हमें यकीन है कि नतीजे हमारे पक्ष में होंगे।” उन्होंने चेतावनी दी कि “वोट चोरी को रोकना इस बार सबसे बड़ी प्राथमिकता है। अगर वोट की रक्षा हुई तो विपक्ष जीत सुनिश्चित करेगा।”
अररिया में विपक्षी गठबंधन की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ ने एक बार फिर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा किया। चिराग पासवान पर व्यंग्य और विपक्षी एकता के प्रदर्शन ने राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है। अब देखना यह है कि जनता इस यात्रा को कितना समर्थन देती है और इसका असर आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों पर कितना पड़ता है।
Read More : SIR controversy Bihar : भागलपुर की मतदाता सूची में दो ‘पाकिस्तानी’! बिहार में SIR को लेकर गरमाया विवाद
LPG Price Hike: मई महीने की शुरुआत के साथ ही आम आदमी की रसोई पर…
Health Tips: ड्राई फ्रूट्स की दुनिया में मुनक्का एक ऐसा नाम है, जिसे आयुर्वेद में…
India-Bangladesh Row: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की हालिया टिप्पणियों ने भारत और बांग्लादेश…
Silent Killer: "मैं सालों से सिगरेट पी रहा हूं और मुझे आज तक कुछ नहीं…
Kailash Mansarovar Yatra 2026: शिव भक्तों और आध्यात्मिक साधकों के लिए एक बड़ी और सुखद…
3 Idiots Fame Millimeter: राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म '3 इडियट्स' भारतीय सिनेमा…
This website uses cookies.