मनेन्द्रगढ़@thetarget365 : छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत गरीबों को मिलने वाला चावल माफियाओं के शिकंजे में है। जानकारी के अनुसार, मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र की करीब 22 उचित मूल्य की दुकानों पर चावल माफियाओं का कब्जा है। इन माफियाओं द्वारा सरकारी चावल को रईस मिल जैसे निजी प्रतिष्ठानों तक पहुंचाया जा रहा है, जहां उसका व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है।
स्थानीय नागरिकों और सूत्रों की मानें तो रईस मिल में जो चावल पहुंच रहा है, उसमें बड़ी मात्रा में सरकारी राशन का चावल होता है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर गरीबों के हक का अनाज खुलेआम कैसे बाजार में बिक रहा है? क्या प्रशासन इस पूरे खेल से अनजान है या फिर जानबूझकर आंखें मूंदे बैठा है?
सूत्रों के अनुसार, यह पूरा गोरखधंधा एक सुनियोजित साजिश के तहत चल रहा है, जिसमें स्थानीय अधिकारियों की मिलीभगत से इन माफियाओं को संरक्षण मिला हुआ है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि कुछ अधिकारी अपने सगे-संबंधियों को लाभ पहुंचाने के लिए इस चुप्पी का सहारा ले रहे हैं। गुपचुप बैठकों और सौदों के जरिए पूरी व्यवस्था को खोखला किया जा रहा है।
इस पूरे प्रकरण में शासन और प्रशासन की निष्क्रियता पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब तक उच्चस्तरीय जांच नहीं होती और दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं होती, तब तक यह काला कारोबार चलता रहेगा और गरीबों को उनका हक नहीं मिलेगा।
एक सामाजिक कार्यकर्ता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, “यह कोई नया मामला नहीं है, वर्षों से राशन चावल की कालाबाज़ारी होती आ रही है। लेकिन इस बार इसका पैमाना बहुत बड़ा है।”
अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या सरकार इस मामले में संज्ञान लेती है या फिर माफियाओं का यह साम्राज्य यूं ही फलता-फूलता रहेगा।
Iftaari Attack: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक बार फिर गैंगवार और सांप्रदायिक तनाव की आहट…
Pakistan Afghanistan War: मिडिल ईस्ट में जारी ईरान-इजरायल युद्ध की तपिश के बीच अब दक्षिण…
Strait of Hormuz: मिडिल ईस्ट में जारी भीषण संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
DA Hike: त्रिपुरा की राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को होली और नए…
Global Warming: हम सभी जानते हैं कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण तापमान बढ़ रहा है…
Mosquito Deaths: गर्मियों की आहट के साथ ही घरों में मच्छरों का आतंक शुरू हो…
This website uses cookies.