Thailand Cambodia conflict :दक्षिण पूर्व एशिया में तनाव ने गंभीर मोड़ ले लिया है। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच लंबे समय से जारी सीमा विवाद अब हिंसक टकराव में बदल गया है। सीमा पर हुई हालिया गोलीबारी में दो थाई नागरिकों की मौत के बाद थाई वायुसेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कंबोडियाई सैन्य अड्डों पर हमला कर दिया। थाई F-16 लड़ाकू विमान बमबारी के बाद सुरक्षित वापस लौट आए हैं। इस झड़प में अब तक कम से कम 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
गुरुवार सुबह सीमा क्षेत्र में दोनों देशों की सेनाओं के बीच भारी गोलीबारी हुई। थाई अधिकारियों के अनुसार, कंबोडियाई सेना द्वारा दागे गए एक रॉकेट से दो थाई नागरिकों की मौत हुई, जिसके बाद थाई सेना ने हवाई हमले का आदेश दिया। F-16 विमानों ने कंबोडिया के अंदर घुसकर विशेष सैन्य क्षेत्र कमांड 8 और 9 पर हमला किया। थाई सेना के अनुसार, सैन्य ठिकानों को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया।
कंबोडिया ने थाई हमले की पुष्टि करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन करार दिया है। कंबोडियाई रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर इसे क्रूर, असंवैधानिक और सशस्त्र आक्रमण बताया है। प्रधानमंत्री हुन सेन ने सोशल मीडिया पर कहा कि कंबोडिया अब भी शांति चाहता है, लेकिन थाई हमले के बाद उसके पास जवाबी बल प्रयोग के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।
इस हालिया हिंसा की जड़ ‘एमरल्ड ट्रायंगल’ क्षेत्र में छिपी है, जहाँ थाईलैंड, कंबोडिया और लाओस की सीमाएँ मिलती हैं। यह इलाका न सिर्फ रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यहाँ मौजूद प्राचीन मंदिरों के कारण सांस्कृतिक रूप से भी संवेदनशील है। स्थानीय लोग इन मंदिरों को धार्मिक भावना से जोड़ते हैं। पंद्रह साल पहले इसी इलाके को लेकर दोनों देशों के बीच बड़ा संघर्ष हो चुका है, जिसमें दर्जनों सैनिक मारे गए थे।
बीते कुछ महीनों से इस क्षेत्र में तनाव फिर से बढ़ रहा था। मई में भी एक झड़प में कंबोडियाई सैनिक की मौत हो चुकी है। विशेषज्ञों का मानना है कि सीमा रेखा को लेकर अस्पष्टता और ऐतिहासिक विवाद इन टकरावों का मूल कारण हैं। अब जबकि सैन्य कार्रवाई हो चुकी है, अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर इस पर टिकी है कि क्या यह टकराव और बढ़ेगा या बातचीत की कोई राह निकलेगी।
Read More : Chhattisgarh Celebration : हरेली पर्व पर छत्तीसगढ़ में उमड़ा लोक उल्लास, सीएम और पूर्व सीएम ने निभाई परंपरा
RCB vs GT : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक मुकाबले में गुरुवार को…
West Bengal Election : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मतदान संपन्न होने के बाद अब…
Kailash Kher Kedarnath : पवित्र चारधाम यात्रा के आगाज के साथ ही उत्तराखंड के हिमालयी…
Ambikapur News : शादी की खुशियां दरवाजे तक पहुंचीं ही थीं कि पुलिस की दस्तक…
Tomato Farming Profit : आज के दौर में खेती केवल पसीने बहाने का काम नहीं…
Ontario Owl Rescue : कनाडा के ओंटारियो प्रांत स्थित इनिसफिल शहर में उस वक्त हड़कंप…
This website uses cookies.