Oplus_0
सूरजपुर @thetarget365 जिला बदर के आरोपी द्वारा जिला दंडाधिकारी के आदेश का उल्लंघन करते पाए जाने पर सूरजपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
25 अप्रैल 2024 को आदतन अपराधी संजय साहू पिता रामभरोस 48 वर्ष निवासी पुराना बाजारपारा सूरजपुर को जिला दंडाधिकारी ने एक वर्ष के लिए जिलाबदर किया था। लेकिन आरोपी संजय साहू जिला दण्डाधिकारी के आदेश का उल्लंघन करते हुए अपने घर में ही रह रहा था। मामले की सूचना मिलने पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर एमआरआहिरे के निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो के मार्गदर्शन में सूरजपुर पुलिस आरोपी के घर पहुंची तो आरोपी घर के पीछे छिपकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ा। जिला बदर के आदेश का उल्लंघन करने पर पुलिस ने उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 14 तथा धारा 223 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर 7 अगस्त को उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
Middle East Crisis: मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और ईरान संकट ने…
MI vs KKR : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI)…
Pratapgarh Press Club : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र की अग्रणी…
Rajasthan Crime : राजस्थान के झुंझुनूं जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने…
IPL 2026: आईपीएल की तीन बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) पिछले कुछ समय…
Tamil Nadu Election 2026 : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सियासी पारा अपने चरम…
This website uses cookies.