रामानुजगंज @thetarget365 छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से लापता एक नाबालिग बालिका को झारखंड से बरामद किए जाने के बाद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में दो युवकों पर उसे बहला-फुसलाकर भगाने और शारीरिक शोषण करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया ने 29 मई 2025 को गणेशमोड़ चौकी में मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी 21 मई की रात्रि लगभग 1 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों को संदेह था कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इस आधार पर चौकी गणेशमोड़, थाना बलरामपुर में अपराध क्रमांक 72/2025 धारा 137(2) बी.एन.एस. एवं अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस को बालिका झारखंड राज्य के गढ़वा जिले के थाना रंका अंतर्गत ग्राम कुदरूम में अजीत भारती के घर पर मिली। परिजनों की उपस्थिति में बालिका का बयान दर्ज किए गए तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी अजीत भारती उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ झारखंड ले गया था। वहीं, दिलकश अंसारी उर्फ दिलकश रजा नामक युवक ने उसे शादी समारोहों में नाचने का काम दिलाने का झांसा देकर पहले दो बार शारीरिक शोषण (बलात्कार) किया।
मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी दिलकश अंसारी उर्फ रजा, जो घटना के बाद से फरार चल रहा था, उसे पुलिस अधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम और साइबर सेल की मदद से आज रामानुजगंज से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी दिलकश अंसारी उर्फ रजा 25 वर्ष पिता सबीर अंसारी, निवासी चन्द्रनगर, चौकी तातापानी, थाना रामानुजगंज को
स्वास्थ्य परीक्षण के पश्चात न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस मामले में आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 64(2)(ड), 3(5) बी.एन.एस. के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत गंभीर आरोप दर्ज हैं। पुलिस अब अजीत भारती की भूमिका की भी जांच कर रही है।
TheTarget365 आपसे अनुरोध करता है यदि आप अपने आसपास बच्चों से संबंधित कोई संदिग्ध गतिविधि देखें तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या चाइल्ड हेल्पलाइन पर सूचना दें।
US Iran War : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जारी भीषण संघर्ष को अब…
West Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की सरगर्मियों के बीच सत्तारूढ़…
Nepal Corruption News : नेपाल की राजनीति में उस वक्त बड़ा भूचाल आ गया जब…
Samsung Galaxy S25 Plus 5G : स्मार्टफोन प्रेमियों के लिए साल 2026 की सबसे बड़ी…
Congress Protest : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को लेकर सियासत…
Raipur Pizza Delivery Row : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया…
This website uses cookies.