Bullet Train India: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क की दिशा में एक बड़ा कदम जल्द ही हकीकत बनने जा रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को घोषणा की कि देश की पहली बुलेट ट्रेन अगस्त 2027 से ट्रैक पर दौड़ने लगेगी। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का पहला चरण सूरत के पास 50 किलोमीटर लंबे सेक्शन में शुरू होगा, जिसे यात्रियों के लिए खोला जाएगा।
मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलने वाली इस बुलेट ट्रेन की गति और सुविधा भारत के रेल नेटवर्क में एक नया अध्याय जोड़ने वाली है। यह हाई-स्पीड ट्रेन दोनों महानगरों के बीच की दूरी को घटाकर मात्र 2 घंटे में तय कर सकेगी, जो वर्तमान में लगभग 6 घंटे का समय लेती है।
रेल मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो साझा करते हुए बताया कि परियोजना का कार्य काफी तेजी से चल रहा है और अब तक निर्माण में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। यह ट्रेन न केवल समय की बचत करेगी बल्कि व्यापारिक दृष्टिकोण से भी अहम भूमिका निभाएगी।
मुंबई का बुलेट ट्रेन स्टेशन बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में स्थित है और यह पूरे कॉरिडोर का एकमात्र भूमिगत स्टेशन होगा। इस स्टेशन का निर्माण जमीन से 106 फीट (32.50 मीटर) गहराई में किया जा रहा है, जो इसे तकनीकी रूप से बेहद जटिल और महत्वपूर्ण बनाता है। स्टेशन में तीन मंजिलें होंगी – प्लेटफॉर्म, कॉन्कोर्स और सर्विस फ्लोर।प्लेटफॉर्म जमीन से करीब 26 मीटर गहराई पर स्थित होगा, जिसे यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया जा रहा है।
बुलेट ट्रेन रूट के सभी स्टेशनों पर 6 प्लेटफॉर्म होंगे, जिनकी लंबाई करीब 415 मीटर होगी। स्टेशन को मेट्रो और सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए आधुनिक इंटीग्रेशन पर काम चल रहा है। खास बात यह है कि मुंबई स्टेशन के दो प्रवेश और निकास द्वार होंगे—एक मेट्रो लाइन 2B के लिए और दूसरा एमटीएनएल भवन की ओर होगा। यह इंटीग्रेशन यात्रियों को शहर के अलग-अलग हिस्सों से स्टेशन तक पहुंचने में सहूलियत देगा और पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को और बेहतर बनाएगा।
भारत की पहली बुलेट ट्रेन
320 किमी/घंटा की रफ्तार
मुंबई-अहमदाबाद के बीच 2 घंटे में यात्रा
रोजगार और कारोबार को मिलेगा बढ़ावा
2027 में देश को अपनी पहली बुलेट ट्रेन मिलने जा रही है, जो न केवल ट्रांसपोर्टेशन का चेहरा बदलेगी, बल्कि भारत को तकनीकी रूप से भी नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। इस प्रोजेक्ट का पहला फेज सूरत में शुरू होकर पूरे देश के लिए एक मिसाल बनेगा। बुलेट ट्रेन भारत की गति, प्रगति और आधुनिकता का प्रतीक बनकर सामने आएगी।
Read More : संभाग स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता : तालपारा और मेंड्राखुर्द की जीत से सुपर लीग में एंट्री
LPG Cylinder New Rules 2026: पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक अस्थिरता और युद्ध के हालातों…
Indian Railways New Refund Rules: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और टिकटों की कालाबाजारी…
PM Modi in Rajya Sabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में पश्चिम एशिया (गल्फ देशों)…
Supreme Court Landmark Verdict: भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना में सेवा दे चुकीं महिला…
Supreme Court Big Verdict: भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार को एक अत्यंत महत्वपूर्ण और…
Iran-USA Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच जारी भीषण सैन्य संघर्ष के बीच एक बेहद…
This website uses cookies.