Thetarget365

हैवानियत की हद पार: दिव्यांग बालिका की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर @thetarget365 जिले के सामरीपाठ थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक दिव्यांग बालिका की निर्मम हत्या कर दी गई। जमीन विवाद को लेकर एक युवक ने अपनी ही चचेरी बहन को हथौड़े से सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया। मामले में पुलिस ने धारा 332 (क), 103 (1), 109 BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

मामला थाना सामरीपाठ के बिरहोरपाठ गांव का है, जहां दिनांक 12 जून 2025 को देवप्रसाद नगेसिया ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके चचेरे भाई रोपना उर्फ विशुनदेव नगेसिया 35 वर्ष ने उसकी दिव्यांग बेटी पार्वती नगेसिया की हत्या कर दी है। आरोपी ने जमीन विवाद को लेकर बालिका को अकेला पाकर उस पर पत्थर तोड़ने वाले हथौड़े से सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इतना ही नहीं, घटना के बाद भागते हुए आरोपी ने बीच में रोकने आए राजकुमार नगेसिया पर भी लकड़ी के डंडे से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी इम्मानुएल लकड़ा के मार्गदर्शन में तत्काल जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने जंगल में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है। गौरतलब है कि आरोपी आदतन अपराधी है और पूर्व में भी हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह व उनकी टीम प्रधान आरक्षक संदीप बागिस, आरक्षक चन्द्रसेन राजपूत, श्रवण कुमार, अजय कुमार, अनिल साहू, महिला आरक्षक नमिता किण्डो का अहम योगदान रहा। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

thetarget365

Recent Posts

SIR Phase 3: चुनाव आयोग ने SIR का तीसरा चरण शुरू किया, 4 राज्यों में घर-घर मतदाता सत्यापन अभियान

SIR Phase 3:  भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने देश के 16 राज्यों और 3 केंद्र…

11 minutes ago

Andhra Pradesh News : आंध्र प्रदेश में दर्दनाक हादसा, लड़की को बचाने गए पांच लोगों की मौत

Andhra Pradesh News : आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले से एक बेहद दर्दनाक और रोंगटे…

19 minutes ago

Bollywood Movies : बॉलीवुड की बड़ी फिल्में जो बनते-बनते रह गईं, ठंडे बस्ते पहुंचीं

Bollywood Movies : भारतीय सिनेमा जगत यानी बॉलीवुड में हर साल कई मेगा बजट फिल्मों…

24 minutes ago

Uttar Pradesh Crime : फिरोजाबाद में हैवानियत, शादी से इनकार पर मासूम की दर्दनाक हत्या

Uttar Pradesh Crime : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद कस्बे से एक ऐसा…

48 minutes ago

Rajnandgaon Fraud : राजनांदगांव डोंगरगढ़ में बड़ा फर्जीवाड़ा, दूसरे स्कूल कोड से दिलाई परीक्षा

Rajnandgaon Fraud :  छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ ब्लॉक से शिक्षा व्यवस्था को झकझोर…

59 minutes ago

Raipur Delhi Flight : रायपुर-दिल्ली फ्लाइट पर बड़ा असर, इंडिगो ने घटाईं उड़ानें, यात्री परेशान

Raipur Delhi Flight : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हवाई सफर करने वाले यात्रियों के…

1 hour ago

This website uses cookies.