Constable Family Tragedy: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के शिकारी पारा इलाके में दीपावली के जश्न के बीच एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां एक ही कमरे में मां-बेटी का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शुरुआती जांच में इसे हत्या और आत्महत्या के एंगल से जोड़कर जांच शुरू कर दी है।
घटना की सूचना मिलते ही बालोद पुलिस, तहसीलदार और फॉरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान निकिता पडौती के रूप में हुई है। निकिता का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला, जबकि उसकी 10 वर्षीय बेटी का शव उसी कमरे में जमीन पर पड़ा था। बेटी के गले पर दबाव के निशान पाए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि निकिता के पति रविशंकर पडौती दल्लीराजहरा थाने में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे, जिनकी करीब दो साल पहले एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद से निकिता अपने बच्चों के साथ अकेली रह रही थीं और मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही थीं।
प्रारंभिक जांच में जो जानकारी सामने आई है, वह बेहद दर्दनाक है। घटना के समय निकिता का 13 वर्षीय बेटा दूसरे कमरे में सो रहा था। सुबह उठने पर उसने देखा कि उसकी मां फांसी के फंदे पर लटकी है और छोटी बहन का शव बिस्तर पर पड़ा है।
पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि मानसिक अवसाद के कारण निकिता ने पहले अपनी बेटी का गला दबाकर हत्या की और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर भेजा गया है।
इस दुखद घटना ने शिकारी पारा इलाके में दीपोत्सव की खुशियों को मातम में बदल दिया है। घर में अब सिर्फ 13 साल का बेटा अकेला बचा है।
Read More: India vs Australia ODI: विराट कोहली रचेंगे ‘विराट’ इतिहास, एक शतक से टूटेगा सचिन का महारिकॉर्ड!
CGBSE Result 2026 Out: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए…
Surguja Gangrape Case : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली…
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) के 12वीं कक्षा के हजारों विद्यार्थियों के लिए आज का…
Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में शहरी विकास, ऊर्जा सुविधा और प्रशासनिक फैसलों को नई दिशा…
CGBSE Board Result 2026: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार अब…
West Bengal Election: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में…
This website uses cookies.