सोशल मीडिया

हैवानियत की हदें पार! लड़की का अपहरण कर जंगल में सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल…

मिर्जापुर @thetarget365 उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। चार युवकों ने मिलकर एक लड़की का अपहरण किया और उसे जंगल में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

यह वारदात मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक लड़की को जबरन जमीन पर गिराकर उसके कपड़े उतारने की कोशिश कर रहा है। पीड़िता खुद को बचाने के लिए संघर्ष कर रही है और चिल्ला रही है, लेकिन जंगल में होने के कारण कोई उसकी मदद के लिए नहीं पहुंचा। वहीं, तीन अन्य आरोपी पास खड़े होकर इस पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर रहे थे। कुछ देर बाद वीडियो रिकॉर्ड कर रहा एक युवक आगे बढ़ता है और लड़की के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहे आरोपी को रोक देता है।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी। सीओ लालगंज अशोक कुमार ने बताया कि इस वीडियो को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और इसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह वारदात कितने दिन पहले की है और किस स्थान पर घटी थी।

पुलिस ने वीडियो में दिख रहे आरोपियों और पीड़िता की पहचान करने के लिए फोटो को इनलार्ज करवाया है। इसके अलावा, आरोपियों की पहचान करने के लिए मैन्युअल और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद भी ली जा रही है। मुख्य आरोपी और पीड़िता की पहचान होते ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Recent Posts

Sudan Chad Conflict: ड्रोन हमले में 16 से अधिक की मौत, राष्ट्रपति देबी ने दी जवाबी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी

Sudan Chad Conflict: सूडान में पिछले एक साल से अधिक समय से जारी भीषण गृहयुद्ध…

26 minutes ago

Global Energy Crisis: 5 सालों तक रहेगी LPG-LNG की किल्लत! हमलों के बाद कतर एनर्जी का बड़ा दावा

Global Energy Crisis:  मिडिल ईस्ट में जारी भीषण संघर्ष आज अपने 21वें दिन में प्रवेश…

37 minutes ago

Dhurandhar 2 Box Office: रणवीर सिंह की फिल्म ने रचा इतिहास, बनी बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर

Dhurandhar 2 Box Office: भारतीय सिनेमा के इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ गया…

41 minutes ago

Fatty Liver Symptoms: फैटी लिवर के ये 5 संकेत कभी न करें नजरअंदाज, वरना पछताएंगे आप

Fatty Liver Symptoms: हमारा लिवर शरीर के एक 'केमिकल कारखाने' की तरह है, जो चौबीसों…

50 minutes ago

Kerala Election 2026: कांग्रेस की फाइनल लिस्ट जारी, ‘एक व्यक्ति एक पद’ लागू, किसी सांसद को नहीं मिला टिकट

Kerala Election 2026: केरल विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपनी रणनीति स्पष्ट करते हुए…

55 minutes ago

This website uses cookies.