डेस्क@thetarget365 : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां बेटी की शादी से महज 10 दिन पहले यानी 6 अप्रैल को उसकी मां दूल्हे के साथ फरार हो गई. ये मामला अलीगढ़ के थाना मडराक क्षेत्र के एक गांव का है. 16 अप्रैल को बारात आनी थी, शादी की तैयारियां पूरी थी, हल्दी, संगीत और रिश्तेदारों का आना-जाना सबकुछ तय था, लेकिन शर्म, लिहाज, समाज, पति, बेटी और परिवार किसी की भी परवाह किए बिना एक मां ने ही बेटी के अरमानों पर पानी फेर दिया. बताया जा रहा है कि दामाद अपनी होने वाली पत्नी के बजाय अपनी सास से 22-22 घंटे बात किया करता था. पति अपने परिवार का पेट पालने के लिए बेंगलुरु में मेहनत-मजदूरी करता है.
प्रेमी सास और दामाद कहां छुपे हुए हैं? इसका पता पुलिस लगा रही है. अब इस मामले को लेकर अलीगढ़ पुलिस के हाथ अहम जानकारी लगी है. पुलिस जांच में सामने आया है कि दामाद अपनी सास को लेकर अलीगढ़ से उत्तराखंड गया है. प्रेमी सास और दामाद फिलहाल उत्तराखंड में हैं।
फरार महिला के पति और लड़की के पिता जितेंद्र ने बताया कि मेरी लड़की की 16 अप्रैल की तारीख की शादी थी. लड़का मेरी लड़की के बजाय मेरी बीवी अनीता से बात करता था. मैं तीन महीने से बेंगलुरु में रहता हूं. काम करता हूं. वो लगातार दामाद से बात कर रही थी. मुझे शक था, लेकिन शादी नजदीक आ गई थी. मैंने कुछ नहीं कहा और न ही डांटा. वह दिन रात घंटों बात कर रही थी. अब वह फरार है तो मैंने गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई. मैंने पत्नी को कई बार फोन किया, लेकिन उसने फोन स्विच ऑफ कर लिया. वह लड़का (राहुल) ही मेरी बीवी को लेकर फरार हो गया है. साढ़े तीन लाख का कैश और साढ़े पांच लाख का जेवर लेकर गए हैं. मैंने अपनी बीवी लड़के को फोन किया तो उसने कहा कि मेरे पास आपकी पत्नी नहीं. जब मैंने बहुत जोर दिया तो उसने कबूला कि 20 साल हो गए तुम्हारी शादी को, तुम इसे परेशान करते हो. अब उसे भूल जाओ. पुलिस ने कहा है कि दो दिन में ढूंढ निकालेंगे. मैं ये चाहता हूं कि एक-दो दिन के अंदर हमारे सामने पेश किया जाए.
बेटी का कहना है कि मेरी मां ही मेरी सौतन बन गई और 8 लाख के पैसे और जेवर लेकर मेरे होने वाले पति के साथ भाग गई. वह रात-रातभर उसके साथ बातें करती थी और अब दोनों लापता हैं. मुझे इंसाफ चाहिए. बेटी ने अपनी मां के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल थाना मडराक में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर ली गई है.
बेशक, मां और होने वाला दामाद फरार हो गया है, बेटी की शादी का मंडप सूना रह गया है. दुल्हन बनने से पहले ही बेटी का जीवन उजड़ गया, जिसके चलते वह बीमार हो गई है. लेकिन इस घटना के बाद सवाल खड़ा हो गया है कि क्या अब रिश्तों पर भी भरोसा करना गुनाह है.
Bilaspur Bird Flu Alert: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक चिंताजनक खबर सामने आई है,…
AIADMK Election Manifesto: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की सरगर्मियों के बीच ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़…
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 के सातवें दिन को 'महासप्तमी' के रूप में अत्यंत…
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 के पावन अवसर पर सातवां दिन मां दुर्गा के…
Ambikapur Airport: छत्तीसगढ़ के सरगुजा अंचल के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई…
Love Affair Case: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने…
This website uses cookies.