प्रभु श्रीराम पर अभद्र टिप्पणी करने वाला जेल दाखिल

प्रतापपुर (सूरजपुर)। चंदौरा पुलिस ने प्रभु श्रीराम के संबंध में अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपित विशाल विश्वकर्मा 35 वर्ष निवासी परसवार के ऊपर धारा 151 के तहत अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया है।

बता दें कि पिछले दिनों ग्राम दवनकरा के दर्रीपारा में चंगाई सभा का आयोजन कर रहे हैं लोगों के ऊपर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों का मतांतरण करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद चंदौरा थाने की पुलिस हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर चंगाई सभा का आयोजन कर रहे कुछ लोगों को पकड़कर थाने ले आई थी जहां पुलिस ने पकड़े गए लोगों को पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया था। इस मामले में कार्रवाई करने को लेकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने में हंगामा भी मचाया था। इसी दौरान हंगामे के बीच वहां मौजूद आरोपित विशाल विश्वकर्मा ने भगवान श्री राम और रामायण को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। जिस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोपित के विरुद्ध शिकायत करते हुए अपराध दर्ज करने की मांग की थी। शिकायत की जांच करने के बाद चंदौरा पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध धारा 151 के तहत अपराध दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। इधर दवनकरा के दर्रीपारा में चंगाई सभा का आयोजन करने वाले लोगों के ऊपर लगाए गए मतांतरण के आरोपों वाले मामले में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए पुलिस के ऊपर निष्पक्षता से कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा है कि यदि पुलिस इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करती है तो वे पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे जिसकी समस्त जवाबदारी पुलिस की होगी।

thetarget365

Recent Posts

RCB vs GT Qualifier 1: वो 3 गेंदें जहां गुजरात ने घुटने टेक दिए! बेंगलुरू ने कटाया फाइनल का टिकट!

RCB vs GT Qualifier 1:  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर…

2 hours ago

France Crime : 487 पुरुषों के बाद गिनती भूली पीड़ित, कोर्ट ने दोषी को दी खौफनाक सजा

France Crime : फ्रांस की एक अदालत ने 51 वर्षीय पूर्व बैंक मैनेजर गिलौम बुची…

2 hours ago

Gir Forest Lion Deaths : गुजरात के गिर जंगल में आठ शेरों की मौत, बेबेसिया वायरस का बढ़ा खतरा

Gir Forest Lion Deaths : गुजरात के सुप्रसिद्ध गिर वन्यजीव अभयारण्य से एक बेहद चिंताजनक…

5 hours ago

Kashmir Ladakh Integral Part : चीन-पाक के साझा बयान पर भारत की खरी-खरी, कश्मीर-लद्दाख को बताया अभिन्न अंग

Kashmir Ladakh Integral Part :  भारतीय विदेश मंत्रालय ने चीन और पाकिस्तान के हालिया संयुक्त…

5 hours ago

Pendra Murder Case : पेंड्रा के साप्ताहिक बाजार में सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप

Pendra Murder Case :  छत्तीसगढ़ के पेंड्रा-गौरेला-मरवाही जिले में कोटमी साप्ताहिक बाजार में मंगलवार शाम…

5 hours ago

This website uses cookies.