प्रतापपुर (सूरजपुर)। बुधवार की दोपहर स्कूटी में सवार दो स्कूली छात्रों को सब्जी लोड मिनी ट्रक (छोटा हाथी) के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी जिसके कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार ग्राम गणेशपुर के हाईस्कूल की कक्षा 10 वीं में अध्ययनरत छात्र रितेश सिंह पिता शंकर सिंह 15 वर्ष निवासी चिटकाबहरा (गोटगवां) व भारत सिंह पिता शैलेंद्र सिंह उम्र 15 वर्ष निवासी गणेशपुर दोनों ही छात्र दोपहर के समय स्कूल से अपनी स्कूटी में सवार होकर मुख्य मार्ग की ओर जा रहे थे। जैसे ही दोनों छात्र मुख्य मार्ग पर पहुंचे वैसे ही प्रतापपुर की ओर से सब्जी लेकर अंबिकापुर की ओर आवश्यकता से भी अधिक रफ्तार के साथ जा रहे एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक (छोटा हाथी) के चालक ने लापरवाही दिखाते हुए छात्रों की स्कूटी को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों छात्र स्कूटी सहित मिनी ट्रक के सामने वाले हिस्से में फंस गए। इसके बाद भी चालक मिनी ट्रक को न रोकते हुए छात्रों को स्कूटी सहित कुछ दूर तक घसीटा फिर अपने मिनी ट्रक को खड़ा कर मौके से फरार हो गया। घटना को देखकर आसपास मौजूद लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और स्कूटी सहित मिनी ट्रक के सामने वाले हिस्से में फंसे हुए दोनों ही छात्रों को बाहर निकालते हुए 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने गंभीर रूप से घायल दोनों छात्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दोनों छात्रों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल अंबिकापुर भेज दिया। इधर जिला अस्पताल में भी दोनों ही छात्रों की नाजुक स्थिति को देखते हुए उनको फिलहाल आईसीयू में रखा गया है। मामले में पुलिस मौके से दुर्घटनाकारित मिनी ट्रक क्रमांक यूपी 64 बीटी 6311 को जब्त कर प्रतापपुर थाने ले आई है तथा दुर्घटना को लापरवाहीपूर्वक अंजाम देने वाले फरार चालक के विरुद्ध अपराध दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।
दोनों ही छात्रों को आई हैं गंभीर चोटें
इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल छात्र रितेश के दाहिना पैर की हड्डी तीन जगहों से टूटने के साथ ही उसका बायां हाथ भी टूट गया है। वहीं छात्र भारत सिंह का जबड़ा टूटकर बाहर आ गया है, सिर फट गया है तथा उसके दाहिना हाथ की एक हड्डी भी टूट गई है। बता दें कि प्रतापपुर क्षेत्र से इस तरह के मिनी ट्रक व पिकअप वाहन रोजाना ही सब्जी को ओवरलोड कर बेतरतीब तरीके वाली रफ्तार के साथ गुजरते हैं। जिसके कारण यहां दुर्घटना होने का खतरा हमेशा बना रहता है। इस तरह से लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वालों के ऊपर पुलिस को लगाम लगाने की जरूरत है।
TMC Leader Arrest : पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ…
Surajpur Congress Protest : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में राजनीतिक पारा पूरी तरह गरमा गया…
QUAD Meeting : भारत की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित क्वाड (QUAD) समूह की एक…
QUAD Meeting : भारत की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित क्वाड (QUAD) समूह की एक…
Bangladesh Border News : पश्चिम बंगाल की राजनीतिक सत्ता में बड़ा उलटफेर होने और भारतीय…
Septic Tank Accident : ओडिशा के कालाहांडी जिले से एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई…
This website uses cookies.