ताज़ा खबर

Share Market Boom: शेयर बाजार में बहार! सेंसेक्स और निफ्टी में इतना बड़ा उछाल क्यों आया?

Share Market Boom: भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन 10 नवंबर, सोमवार को शुरुआत मिश्रित रही। बीएसई सेंसेक्स ने लाल निशान के साथ कारोबार शुरू किया, जबकि एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ओपन हुआ।मार्केट ओपन के समय बीएसई सेंसेक्स 18.08 अंक या 0.02 प्रतिशत गिरकर 83,198.20 पर था, वहीं निफ्टी 50 11.20 अंक या 0.04 प्रतिशत बढ़कर 25,503.50 पर खुला। हालांकि, कारोबार की शुरुआत के कुछ ही मिनटों में सेंसेक्स हरे निशान में आ गया।

सुबह 9:25 बजे तक सेंसेक्स 207 अंक की तेजी के साथ 84,423 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 50 40 अंक की बढ़त के साथ 25,533 पर ट्रेड कर रहा था। बीएसई बास्केट के 30 शेयरों में से 20 शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे, जबकि 10 शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

बीएसई के टॉप गेनर

  • एशियन पेंट

  • टाइटन

  • एचसीएल टेक

  • आईटीसी

बीएसई के टॉप लूजर

  • पावरग्रिड

  • महिंद्रा एंड महिंद्रा

  • एनटीपीसी

  • इटरनल

विशेषज्ञों का मानना है कि शेयर बाजार में हल्की तेजी निवेशकों के बीच सकारात्मक निवेश भावना का संकेत दे रही है, जबकि वैश्विक आर्थिक संकेतक और घरेलू कारोबारी आंकड़े बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

शुक्रवार 7 नवंबर का रिव्यू

शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। बीएसई सेंसेक्स 94.73 अंक या 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,216.28 अंक पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 50 17.40 अंक या 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,492.30 पर बंद हुआ था।

बीएसई बास्केट के टॉप गेनर में बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक और अडानी पोर्ट शामिल थे। टॉप लूजर में भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, रिलायंस, एचसीएल टेक और हिंदुस्तान यूनिलीवर रहे।

वहीं, निफ्टी के प्रमुख सेक्टर इंडेक्स में निफ्टी बैंक, निफ्टी मिडकैप, निफ्टी ऑटो और निफ्टी नेक्स्ट 50 हरे निशान में बंद हुए। इसके विपरीत निफ्टी 50, निफ्टी 100, निफ्टी स्मॉलकैप, निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी आईटी में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई बास्केट में 15 शेयर हरे निशान में बंद हुए और 15 शेयर लाल निशान पर रहे।

विशेषज्ञों का कहना है कि निवेशकों को बाजार में लघु अवधि के उतार-चढ़ाव से घबराना नहीं चाहिए। वैश्विक मार्केट की हलचल और घरेलू आर्थिक नीतियां आने वाले दिनों में बाजार की दिशा तय करेंगी।

Read More: Bangalore Airport Namaz: बेंगलुरु एयरपोर्ट पर नमाज का VIDEO, BJP ने CM से क्यों पूछा यह तीखा सवाल?

Thetarget365

Recent Posts

DC vs RR : दिल्ली IPL में लगातार तीन हार के बाद जीती, राजस्थान को 7 विकेट से हराया

DC vs RR :  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में कठिन दौर से…

9 hours ago

Strait of Hormuz Reopening : स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर से खुलने वाला है? ईरान ने पाकिस्तान के जरिए भेजा बातचीत प्रस्ताव

Strait of Hormuz Reopening : पश्चिम एशिया में युद्ध के बादलों और गहराते कूटनीतिक गतिरोध…

11 hours ago

NCB Drug Bust : मुंबई में कोकीन सिंडिकेट का पर्दाफाश, 1745 करोड़ की ड्रग्स जब्त, एनसीबी की बड़ी सफलता

NCB Drug Bust :  नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने नशीली दवाओं के तस्करों के खिलाफ…

11 hours ago

Raja Shivaji Box Office : बॉक्स ऑफिस पर शिवाजी महाराज की आंधी, क्या यह बनेगी 200 करोड़ी फिल्म?

Raja Shivaji Box Office :  मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की गौरवगाथा अब…

11 hours ago

SECR Cancelled Trains : बिलासपुर रेलवे जोन की 18 ट्रेनें रद्द, गोंदिया और भाटापारा में विकास कार्य से यात्री परेशान

SECR Cancelled Trains :  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर जोन से सफर करने…

11 hours ago

This website uses cookies.