मेडिकल कॉलेज से दो AK-47 और 350kg विस्फोटक बरामद!
Faridabad News : हरियाणा के Faridabad जिले के एक मेडिकल कॉलेज से दो AK-47 राइफल और लगभग 350 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया गया है। यह हैरान कर देने वाली कार्रवाई जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की है। पुलिस ने यह बरामदगी मेडिकल कॉलेज से गिरफ्तार दूसरे डॉक्टर की निशानदेही पर की।
पुलिस जांच की शुरुआत डॉ. अदील नाम के डॉक्टर से हुई थी, जिन्हें कुछ दिन पहले श्रीनगर में जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर लगाने के आरोप में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया था। डॉ. अदील जम्मू-कश्मीर के सरकारी मेडिकल कॉलेज, अनंतनाग में रेजिडेंट डॉक्टर के रूप में काम कर चुके थे। उनकी गिरफ्तारी के बाद पुराने लॉकर की तलाशी में एक AK-47 राइफल बरामद हुई थी।
डॉ. अदील की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने एक अन्य डॉक्टर को हिरासत में लिया। पूछताछ में प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस की टीम फरीदाबाद पहुंची। यहाँ डॉक्टर के फ्लैट से दो और AK-47 राइफलें और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि इन तीनों डॉक्टरों के बीच लगातार संपर्क था और इनके तार दक्षिण कश्मीर से लेकर हरियाणा तक फैले हुए हैं।
जम्मू-कश्मीर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि यह मामला केवल पोस्टर लगाने या व्यक्तिगत संलिप्तता से कहीं बड़ा है। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि यह एक संगठित नेटवर्क था, जो मेडिकल संस्थानों का बहाना बनाकर आतंकियों को मदद और समर्थन दे रहा था।पुलिस ने कहा कि आने वाले 3-4 घंटे में इस मामले पर बड़ा खुलासा किया जाएगा। अब तक तीन डॉक्टर गिरफ्तार किए जा चुके हैं, और कुछ और नाम जांच के दायरे में हैं।
पिछले तीन दिनों से जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां लगातार छापेमारी अभियान चला रही हैं। लगभग 500 जगहों पर छापे मारे जा चुके हैं, जिनमें 30 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है ताकि इस नेटवर्क की जड़ों तक पहुँचा जा सके।
फरीदाबाद से विस्फोटक मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। एनआईए और इंटेलिजेंस ब्यूरो की टीमें इस जांच में शामिल हैं। बरामद हथियार और विस्फोटक को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
इस पूरे मामले ने मेडिकल जगत में हलचल मचा दी है। सवाल उठ रहे हैं कि कैसे शिक्षित और जिम्मेदार माने जाने वाले डॉक्टर इस तरह की आतंकी साजिश में शामिल हो सकते हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या ये लोग किसी आतंकी संगठन से समर्थन ले रहे थे या किसी दबाव में काम कर रहे थे।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने साफ किया है कि यह एक ongoing investigation है और जल्द ही पूरे नेटवर्क के मास्टरमाइंड का खुलासा किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, यह सिर्फ जम्मू-कश्मीर तक सीमित नहीं बल्कि देशभर में फैले आतंकी नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है।
Read More: Share Market Boom: शेयर बाजार में बहार! सेंसेक्स और निफ्टी में इतना बड़ा उछाल क्यों आया?
Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ के आसमान में बादलों की लुका-छिपी और अचानक बदलता मौसम प्रदेशवासियों…
Hyderabad Accident : तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शुक्रवार का दिन एक परिवार के लिए…
Iran Nuclear : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने नाटो (NATO) देशों को संबोधित करते…
IPL 2026 Points Table : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का रोमांच…
Beat The Heat : मई की चिलचिलाती धूप और चढ़ते पारे के बीच सीलिंग फैन,…
WB Election Results 2026 : पश्चिम बंगाल की राजनीतिक बिसात पर 2026 का विधानसभा चुनाव…
This website uses cookies.