Chhattisgarh liquor ban : कभी शराबबंदी को लेकर सड़कों पर आंदोलन करने वालीं, अब खुद सत्ता में रहते हुए शराब भट्टी खुलवाने के आरोपों से घिरीं। छत्तीसगढ़ की कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर गांवों की चौपाल तक चर्चा में हैं।
दरअसल, सुरजपुर जिले में एक दीवार पर शराबबंदी के विरोध के साथ लक्ष्मी राजवाड़े की तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। अपील में लिखा है — “बरबाद हो रहा है घर परिवार, शराब भट्टी बंद करो भूपेश सरकार”। यह नारा वर्ष 2022 में आयोजित “महतारी हुंकार रैली” के समय भाजपा महिला मोर्चा द्वारा लिखवाया गया था, जब राजवाड़े स्वयं जिला पंचायत सदस्य के रूप में शराबबंदी की मुखर समर्थक थीं।
अब जब वही लक्ष्मी राजवाड़े सरकार में मंत्री हैं, तब प्रदेश में शराब दुकानें और भट्टियां फिर से खुलने लगी हैं। विरोधियों ने इसे उनकी “राजनीतिक दोहरी भूमिका” करार दिया है। सोशल मीडिया पर पुरानी दीवार पर लिखा यह नारा तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि “जब सत्ता में नहीं थीं तो शराबबंदी जरूरी थी, अब सत्ता में हैं तो चुप्पी क्यों?”
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इस मुद्दे पर ‘X’ (ट्विटर) पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा —
ध्यान से पढ़िए….. ये है छ.ग. के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े जी की तस्वीर दीवाल पर लिखवाया गया है उनके द्वारा जो कभी जिला पंचायत सदस्य हुआ करती थीं तब शराबबंदी को लेकर छग के आम जनता के प्रति काफी चिंतित और आश्वस्त नजर आते थे अब सरकार मे है तो सांय सांय दारू भट्टी खुलवा रहे है।
गांव की महिलाओं का कहना है कि उन्होंने राजवाड़े को “गांव की अम्मा” मानकर शराबबंदी की उम्मीदें लगाई थीं, पर अब निराशा झलक रही है। एक ग्रामीण महिला ने व्यंग्य में कहा — “अब वही दीवार देखती हूं तो लगता है जैसे हमारी बात कोई और लिख गया था।”
राजनीतिक गलियारों में यह घटना अब भाजपा के लिए नैतिक सवाल बन चुकी है — क्या सत्ता में आने के बाद सिद्धांतों की दिशा भी बदल जाती है?
CGBSE Result 2026 Out: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए…
Surguja Gangrape Case : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली…
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) के 12वीं कक्षा के हजारों विद्यार्थियों के लिए आज का…
Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में शहरी विकास, ऊर्जा सुविधा और प्रशासनिक फैसलों को नई दिशा…
CGBSE Board Result 2026: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार अब…
West Bengal Election: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में…
This website uses cookies.