Ambikapur News : शहर के गांधीनगर क्षेत्र में एक युवक ने ईमानदारी की अनूठी मिसाल पेश करते हुए रास्ते में गिरे 13 हजार रुपये थाना पहुंचकर जमा करा दिए। युवक की इस पहल की पुलिस ने सराहना करते हुए उसे प्रोत्साहित किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंद्रपुर कुदरगढ़ थाना ओड़गी निवासी एवं वर्तमान में मुक्तीपारा (थाना गांधीनगर) में रहने वाले 22 वर्षीय मनोज कुमार सिंह, पिता केशव प्रसाद सिंह, 28 अप्रैल को गांधीनगर सब्जी मार्केट के पास बस से उतरकर अपने किराए के मकान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक स्कूटी सवार, जो पीले रंग की शर्ट पहने हुए था, सब्जी मंडी से हनुमान मंदिर की ओर जा रहा था। संभवतः उसी व्यक्ति की जेब से कुछ रुपये गिरकर सड़क पर बिखर गए थे।
आसपास कोई नहीं होने पर मनोज ने रुपये उठाकर देखे, जिनकी कुल राशि 13 हजार रुपये थी। ईमानदारी का परिचय देते हुए उन्होंने तुरंत थाना गांधीनगर पहुंचकर पूरी राशि पुलिस को सौंप दी। थाना गांधीनगर में उक्त नगद राशि को सुरक्षार्थ रखा गया है। पुलिस ने अपील की है कि जिस व्यक्ति के रुपये गिरे हैं, वह थाना पहुंचकर आवश्यक पहचान बताकर अपनी रकम प्राप्त कर सकता है।
थाना प्रभारी गांधीनगर ने युवक की ईमानदारी की सराहना करते हुए उसे प्रोत्साहित किया और कहा कि ऐसे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।
Sabarimala Case : केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के…
PM Modi Trishul Kashi : धर्म और आध्यात्म की नगरी काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
Summer Drinks : भीषण गर्मी और तपती धूप के मौसम में शरीर को अंदरुनी ठंडक…
Blue Moon May 2026 : धार्मिक और ज्योतिषीय गणना के अनुसार, साल 2026 का मई…
Hamas Leader Dead : इजरायल और हमास के बीच चल रहे विनाशकारी युद्ध में इजरायली…
IIT Kharagpur : देश के प्रतिष्ठित संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी), खड़गपुर से एक…
This website uses cookies.