Oplus_0
अंबिकापुर (thetarget365)। सीतापुर में नेशनल हाईवे 43 के किनारे स्थित रानी ज्वेलर्स में बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया। इस दौरान चोरों ने ग्रिल एवं शटर को तोड़कर दुकान में रखा कीमती सामान पार कर दिया। चोरों द्वारा पार किये गए सामान की अनुमानित कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। संचालक की रिपोर्ट पर सीतापुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार सीतापुर शहर में मंगलवार की रात नेशनल हाईवे 43 से सटे लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम के करीब रानी ज्वेलर्स में अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग होने की वजह से रात भर सड़क पर गाड़ियों का आना जाना लगा रहता है। इसके बाद भी चोरों ने बड़े दुस्साहस के साथ ज्वेलरी दुकान पर धावा बोला। इस दौरान चोरों ने पहले दुकान के बाहर लगे सभी सीसीटीवी कैमरे का कनेक्शन काटा। उसके बाद ग्रिल एवं शटर को तोड़कर चोर अंदर घुसे। जहाँ उन्होंने शो-केस में रखा कीमती आभूषण पार कर दिया। चोरों द्वारा दुकान से कितने का सामान पार किया गया है। इस बारे में कोई ठोस जानकारी नही मिल पाई है।
एक अनुमान के मुताबिक चोरो द्वारा पार किये गए सामान की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। इस घटना के बाद दुकान संचालक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची। इस बीच अंबिकापुर से क्राइम ब्रांच एवं फोरेंसिक जाँच की टीम भी घटनास्थल पर पहुँच गई थी। चोरों ने जिस अंदाज में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। उसे देखते हुए पुलिस ने चोरी का सुराग लगाने के लिए डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलवा लिया था। सूचना के बाद काफी विलंब से पहुँची डॉग स्क्वायड की टीम के आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
Opium Cultivation : सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले में लगभग 7 करोड़ का अफीम पुलिस…
Messi vs Yamal 2026: मिडिल ईस्ट में बढ़ते भीषण तनाव और युद्ध की परिस्थितियों ने…
Kharg Island US attack: मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष ने अब एक विनाशकारी मोड़ ले…
By-Election 2026: भारत निर्वाचन आयोग ने चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मुख्य…
Harish Rana euthanasia: भारत के कानूनी और मानवीय इतिहास में एक अत्यंत भावुक क्षण दर्ज…
Ambikapur News : महिला उत्पीड़न और साइबर ब्लैकमेलिंग के एक गंभीर मामले में सरगुजा पुलिस…
This website uses cookies.