ताज़ा खबर

छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में आज आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना

@TheTarget365 : छत्तीसगढ़ में चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से राहत की खबर है। 11 जून यानी आज से प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तापमान में फिर गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि 14 जून से दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां विकसित होंगी।

मंगलवार शाम को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवा और बिजली गिरने के साथ भारी बारिश हुई। करीब एक घंटे तक हुई बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हो गईं। रायपुर में भयंकर तूफान आया। भारी बारिश के कारण निचले इलाकों की सड़कें तालाबों में तब्दील हो गई हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी छत्तीसगढ़ और आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर एक उच्च दबाव का क्षेत्र आगे बढ़ रहा है। इसके चलते राज्य में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने के साथ ही गरज के साथ छींटे पड़ने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

राजधानी रायपुर में आज आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। यहां शाम को मौसम बदल सकता है। तब बरसात की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

Thetarget365

Recent Posts

Suman Kalyanpur Death : नहीं रहीं दिग्गज गायिका सुमन कल्याणपुर, नवासी साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Suman Kalyanpur Death :  भारतीय संगीत जगत से एक बेहद ही दुखद और झकझोर देने…

6 minutes ago

RCB wins IPL : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता खिताब, लगातार दूसरी बार बनी चैंपियन

RCB wins IPL : क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार की रात बेहद रोमांचक रही, जहां…

44 minutes ago

Myanmar Blast : म्यांमार में भीषण बम धमाका, कम से कम 55 लोगों की मौत, 70 घायल

Myanmar Blast :  एक तरफ जहां म्यांमार के राष्ट्रपति भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं,…

59 minutes ago

India Nepal Border Dispute : ‘नेपाल ने माना-भारत की जमीन पर किया अतिक्रमण’, PM बालेन शाह का संसद में पहला बयान

India Nepal Border Dispute :  नेपाल के नवनिर्वाचित और युवा प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने संसद…

3 hours ago

Online Poison Seller: मौत का सौदागर, कनाडा के केनेथ लॉ ने 1200 लोगों को भेजा खतरनाक जहर

Online Poison Seller:  यह दुनिया का एक बेहद अजीब और दिल दहला देने वाला धंधा…

3 hours ago

This website uses cookies.