अंबिकापुर (thetarget365)। शहर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बुधवार सुबह 11:30 बजे अचानक मेल सर्जिकल वार्ड में शार्ट सर्किट की वजह से विस्फोट से हड़कंप मच गया। इस दौरान मरीज व उनके परिजन घबरा गए। आनन-फानन में वार्ड में भर्ती लगभग 40 मरीजों को अन्यत्र शिफ्ट किया गया। सूचना पर अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी और बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं। किसी भी प्रकार की कोई जनहानि की खबर नहीं है।
जानकारी अनुसार, आज सुबह तकरीबन 11:30 बजे के आसपास मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सर्जिकल यूनिट में जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। पूरे सर्जिकल यूनिट में धुआं भर जाने के कारण अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी जैसे ही मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन को हुई सभी मौके पर पहुंचे और सबसे पहले उन्होंने सर्जिकल यूनिट में एडमिट 40 मरीजों को दूसरे यूनिट में शिफ्ट किया। इस दौरान कुछ मरीजों के परिजन इतना घबरा गए कि वह रोने लगे लेकिन अस्पताल प्रबंधन के साथ-साथ मौके पर मौजूद आम जन भी लोगों की मदद करते हुए नजर आए। हालांकि शॉर्ट सर्किट के बाद विद्युत विभाग के कर्मचारियों के तत्काल पहुंचने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई है। बढ़ती गर्मी की वजह से इन दिनों अस्पताल में कूलर, पंखों और एसी की वजह से बिजली की लगातार खपत बढ़ी है।
Bilaspur Bird Flu Alert: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक चिंताजनक खबर सामने आई है,…
AIADMK Election Manifesto: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की सरगर्मियों के बीच ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़…
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 के सातवें दिन को 'महासप्तमी' के रूप में अत्यंत…
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 के पावन अवसर पर सातवां दिन मां दुर्गा के…
Ambikapur Airport: छत्तीसगढ़ के सरगुजा अंचल के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई…
Love Affair Case: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने…
This website uses cookies.