Brijmohan Agrawal : छत्तीसगढ़ के कद्दावर मंत्री रहे रायपुर के वर्तमान सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अंबिकापुर के अपने छात्र जीवन के मित्रों से मुलाकात कर आत्मीयता भरे शब्दों के साथ इंटरनेट मीडिया पर अपनी भावनाएं साझा की है, जो चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने लिखा है कि मेरे यह मित्र अलग-अलग विचारधाराओं के हैं पर छात्र जीवन की मित्रता आज भी कायम है। कैसे छात्र जीवन में छोटे-छोटे मुद्दों को लेकर संघर्ष करते थे उसका भी जिक्र उन्होंने किया है।
छात्र जीवन के मित्र वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक मल्लू, नगर निगम के पूर्व सभापति वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय अग्रवाल के साथ तस्वीर साझा कर उन्होंने मित्रता को लेकर जो कुछ लिखा है उसे पढ़कर हर शख्स भाव विभोर हो रहा है। लोग रायपुर सांसद भाजपा वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल के इस पोस्ट की जमकर सराहना कर रहे हैं। लोगों ने उनकी मित्रता की खूब प्रशंसा की है। उन्होंने अपने पूर्व साथी भटगांव के पूर्व विधायक स्वर्गीय रविशंकर त्रिपाठी का भी जिक्र करते हुए उन्हें स्मरण किया है। उनकी शख्सियत और उनके राजनीतिक सफर को याद किया है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इंटरनेट मीडिया पर क्या पोस्ट किया है आइए जाने…!
मैनपाट के तीन दिवसीय प्रवास से लौटते समय अंबिकापुर में कॉलेज जीवन के आत्मीय मित्रों मेजर अनिल सिंह, बालकृष्ण पाठक (मल्लू) और अजय (अज्जू) अग्रवाल से भेंट हुई। वर्षों बाद साथियों से यूँ मिलना आत्मा को भीतर तक स्पर्श कर गया।
बातों-बातों में छात्र राजनीति के वे संघर्षपूर्ण दिन फिर से आँखों के सामने तैर गए। वह जोश, वह बदलाव की ललक, लाठियाँ, आंदोलन और जेल तक का सफर… ये सब तब जीवन का स्वाभाविक हिस्सा थे।
इस मुलाक़ात में स्वर्गीय रविशंकर त्रिपाठी जी की यादें भी गहराई से मन में कौंधती रहीं। हर मित्र ने उनके साथ बिताए क्षणों को साझा किया। उनका सहज नेतृत्व, आत्मीय व्यवहार और प्रेरणादायक दृष्टिकोण आज भी हमें दिशा देता है।
एक समय था जब अविभाजित सरगुजा ज़िले के कॉलेज पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से जुड़े थे। छात्र राजनीति में अंबिकापुर केंद्र में रहता था। जहां हम सबकी मंडली बैठती थी, रणनीति बनती थी, और एक आंदोलनकारी सोच पनपती थी।
आज बालकृष्ण पाठक जी अंबिकापुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं, अजय अग्रवाल जी प्रदेश 20 सूत्रीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष व नगर पालिका के पूर्व सभापति रहे। विचारधाराएँ भले अलग हों, पर जब भी मिलते हैं, विचारों की नहीं, दिलों की बात होती है।
छात्र जीवन में पनपी यह मित्रता आज 50 वर्षों बाद भी उतनी ही मजबूत और आत्मीय है।
US Iran Tension : वॉशिंगटन और तेहरान के बीच बढ़ता कूटनीतिक गतिरोध एक बार फिर…
Mukesh Khanna : टीवी जगत के दिग्गज अभिनेता और बच्चों के चहेते 'शक्तिमान' यानी मुकेश…
Nepal Politics : नेपाल की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है।…
UGC NET : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भविष्य बनाने…
Best Sleeping Direction : अक्सर लोग रातभर की नींद पूरी करने के बाद भी सुबह…
Pune Pavana River Drowning : महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने…
This website uses cookies.