ताज़ा खबर

Bihar Politics 2025: “अबकी बार, बीजेपी बिहार से बाहर”, वोटर अधिकार यात्रा से बीजेपी पर बड़ा हमला

Bihar Politics 2025: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने साफ संकेत दिया कि तेजस्वी यादव इंडिया ब्लॉक के संभावित मुख्यमंत्री चेहरा हो सकते हैं। उन्होंने कहा, “तेजस्वी जी ने यहां अपना काम दिखाया है। उनसे बेहतर चेहरा और क्या हो सकता है?”

अखिलेश यादव ने भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी अपने अनुभव के जरिए तेजस्वी यादव को पूरा समर्थन देगी। इस यात्रा को विपक्ष की एकजुटता और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ जन-जागरण की बड़ी कोशिश माना जा रहा है।

बीजेपी पर बोला तीखा हमला, ‘SIR’ की बताई क्रोनोलॉजी

अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह चुनाव ‘SIR’ के बारे में है। उन्होंने बताया कि ‘SIR’ का मतलब है:

S: Special Intensive Revision (मतदाता सूची से नाम हटाना)

I: Identification Documents (राशन कार्ड और जाति प्रमाण पत्र खत्म करना)

R: Reservation (आरक्षण खत्म करना)

उन्होंने कहा, “बीजेपी की साजिश सिर्फ वोट काटने तक सीमित नहीं है। इसके बाद वे गरीबों, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के हक छीनना चाहते हैं।”

अखिलेश यादव ने आगाह किया कि बीजेपी का असली मकसद PDA – यानी पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक – की ‘हकमारी और मतमारी’ करना है।

चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप: ‘जुगाड़ आयोग’ बनाया

समाजवादी नेता ने कहा कि बीजेपी ने चुनाव आयोग को ‘जुगाड़ आयोग’ बना दिया है, जो निष्पक्ष चुनाव कराने में असफल रहा है। उन्होंने दावा किया कि जैसे उत्तर प्रदेश में जनता ने बीजेपी को हराया, वैसे ही अब बिहार की जनता बारीकी से निगरानी करेगी, वोट बचाएगी और बीजेपी को हराकर रहेगी।

उन्होंने नारा दिया: “अबकी बार, बीजेपी बिहार से बाहर!”

बिहार से बीजेपी का रथ रोकने की अपील

अखिलेश यादव ने जनता से आह्वान किया कि जैसे पहले बिहार ने बीजेपी का रथ रोका था, वैसे ही इस बार भी पूरे दमखम से इसे रोका जाए। उन्होंने कहा कि जनता अब जागरूक हो चुकी है और बीजेपी की हर चाल को समझ चुकी है। उन्होंने कहा, “यह चुनाव महंगाई, बेरोजगारी और जनता के अधिकारों को बचाने का है। बीजेपी के पास इन मुद्दों का कोई जवाब नहीं है। सिर्फ मुद्दे भटकाने और जनता को गुमराह करने की कोशिशें हो रही हैं।”

वोटर अधिकार यात्रा के मंच से अखिलेश यादव ने विपक्ष की एकजुटता और बीजेपी के खिलाफ लड़ाई को नई धार दी। तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री चेहरा मानने का संकेत और ‘SIR’ की क्रोनोलॉजी बताकर उन्होंने राजनीतिक बहस को नया मोड़ दे दिया है। अब देखना यह है कि बिहार की जनता इस अपील को कितना समर्थन देती है।

Read More  : Narak Chaturdashi 2025 : नरक चतुर्दशी 2025, छोटी दिवाली और उसकी महत्वता

Thetarget365

Recent Posts

IPL 2026: KKR के ये 5 धुरंधर जो कोलकाता को दिलाएंगे चौथी बार खिताब, विरोधियों में खौफ!

IPL 2026:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का बिगुल बज चुका है और कोलकाता नाइट…

3 hours ago

Tulsi Gabbard Warning: तुलसी गबार्ड की खौफनाक चेतावनी, पाकिस्तान और चीन समेत ये 5 देश हैं दुनिया के लिए ‘परमाणु बम’!

Tulsi Gabbard Warning: अमेरिका की नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गबार्ड ने वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य पर…

3 hours ago

UAE Eid ul Fitr 2026 : खुले में नमाज पर लगी पाबंदी, अब केवल मस्जिदों में होगी इबादत!

UAE Eid ul Fitr 2026: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में इस वर्ष ईद उल फितर…

3 hours ago

X Services Down: भारत समेत दुनिया भर में X की सेवाएं ठप, घंटों परेशान रहे करोड़ों यूजर्स, क्या है इस महा-आउटेज की वजह?

X Services Down: सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी और एलन मस्क के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म…

3 hours ago

Shivam Dube Train Journey: टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद शिवम दुबे का अनोखा सफर, फ्लाइट छोड़ पकड़ी ट्रेन, 3rd AC में किया सफर!

Shivam Dube Train Journey: न्यूजीलैंड को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हराकर टी20 वर्ल्ड…

3 hours ago

Assam Assembly Election: एनडीए में बड़ा फेरबदल, बीपीएफ की एंट्री और यूपीपीएल बाहर, जानें सीटों का नया गणित!

Assam Assembly Election: असम विधानसभा चुनाव 2026 की सरगर्मियों के बीच सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन…

3 hours ago

This website uses cookies.