ग्रामीण क्षेत्रों में नल कनेक्शन के बनाए गए हजारों स्टैंड पोस्ट बेकाम के

जल जीवन मिशन अंतर्गत 1,86156 नल कनेक्शन का लक्ष्य, 44,154 चालू

अंबिकापुर @thetarget365 सरगुजा जिले में 136.49 करोड़ के जल जीवन मिशन का कार्य काफी मंद गति से चल रहा है। हाल ही में राज्य स्तर पर जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक में सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले का कामकाज भी अत्यंत निराशाजनक पाया गया था। इसके बाद जिले के कार्यपालन अभियंता पर गाज गिरी थी। इन सबके बीच ठेकेदारों के द्वारा मनमाना काम करने के आरोप भी लगते रहे हैं।

सरगुजा के हालातों पर नजर डालें तो विभाग के कार्यपालन अभियंता साढ़े 68 प्रतिशत कार्यों का एफएसी होने की बात कह रहे हैं। इनका कहना है कि सरगुजा जिले में 01 लाख 86 हजार 156 परिवारों को नल कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है, इसके एवज में 01 लाख 26 हजार 924 स्टैंड पोस्ट बनाए गए हैं। 44 हजार 154 नल कनेक्शन चालू हैं। 40 हजार 222 नल कनेक्शन का स्त्रोत समूह जल प्रदाय योजना है, इनमें जिले के दरिमा, कंठी, पोड़ी खुर्द, देवीटिकरा खैरबार शामिल हैं। 66,883 ग्रामों में लगाए गए नलों में सतही जलाशय स्त्रोत से पानी सप्लाई किया जाना है। इस कार्य के पूर्णता की तिथि 31 अक्टूबर 2024 है। सरगुजा जिले में घर-घर तक स्टैंड पोस्ट बना दिए गए हैं लेकिन पानी नहीं पहुंचने से ये बेकाम के हैं। कहीं पाइप लाइन नहीं बिछा है तो कहीं टंकी अधूरी है। पानी भरने के लिए बोर खनन जैसे कार्यों में भी लापरवाही सामने आ रही है। कहीं-कहीं पंचायतों के एक हिस्से में पानी जा रहा है लेकिन दूसरे हिस्से में पानी आपूर्ति के लिए कनेक्शन नहीं जोड़ा गया है। 1415 नलकूपों के खनन का कार्यादेश जारी किया है, लेकिन यह कब पूरा होगा बता पाना मुश्किल है। जिले में 21,238 टंकियां जलस्त्रोत नहीं होने के कारण चालू होने की स्थिति में नहीं हैं। इन्हें भरने के लिए नलकूप खनन की योजना को साकार करना है। कई ग्रामों में बिजली की समस्या का विभाग रोना रोने में लगा है। 267 ग्रामों में सोलर पंप नहीं लगाए गए हैं। इसके बाद भी विभाग के जिम्मेदारों का दावा है कि विशेष पिछड़ी जनजाति के इलाकों तक जल-जीवन मिशन के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए पूरा किया जा रहा है।

बता दें कि सरगुजा संभाग में जल जीवन मिशन के कार्यों में नियमों की अनदेखी तथा प्राक्कलन निर्माण में गड़बड़ी की तमाम शिकायतों के बाद भी लापरवाही रूकी नहीं है। अंबिकापुर शहर के आसपास के गांवों में जाकर स्थिति को और आसानी से समझा जा सकता है। ड्राई जोन तक में ऐसे कार्य कर दिए गए, जिससे शासकीय राशि का बर्बादी होना तय है।

ठेकेदारों का 50 करोड़ से अधिक बकाया, अनुबंध से हटकर काम कराने का आरोप, लोस्वायांवि के कार्यालय का द्वार बंद करके किया सांकेतिक प्रदर्शन

   सरगुजा जिले में जल-जीवन मिशन के कार्यों में अपेक्षित प्रगति देखने को नहीं मिल रही है, वहीं ठेकेदारों का 50 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान बकाया होने से उनमें असंतोष है। ऐसे हालातों के बीच गुरूवार को जल-जीवन मिशन का काम किए ठेकेदारों ने एकजुट होकर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यालय का गेट बंद करके विरोध प्रदर्शन किया। इनके द्वारा बकाया भुगतान होने के बाद ही काम करने की बात कही गई और जमकर नारेबाजी की। ठेकेदारों ने बताया कि दिसंबर 2023 से जल जीवन मिशन का कार्य किए ठेकेदारों का भुगतान लंबित है, जिससे उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। जल जीवन मिशन का काम करने वाले 136 ठेकेदार भुगतान के लिए भटक रहे हैं। ठेकेदारों से अनुबंध से हटकर, नए नियम बनाकर काम कराने की मंशा प्रदेश सरकार व विभाग की है, जो उन्हें अस्वीकार है। करोड़ों रुपये का बकाया भुगतान के बीच उन्हें आर्थिक व मानसिक क्षति पहुंचाई जा रही है। ब्लैक लिस्टेड करने की धमकी दी जा रही है। विभाग के जिम्मेदार अधिकारी भी आवंटन प्राप्त नहीं होने और शासन के संज्ञान में ठेकेदारों के बकाया भुगतान की जानकारी देने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं। बहरहाल ठेकेदारों का करोड़ों रुपये का भुगतान रूकने के बाद क्या स्थिति बनेगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। इस दौरान ठेकेदारों में बलराम दास, सत्येन्द्र जायसवाल, केशव दीक्षित, वैभव सिंह कछवाहा, दुर्गा गुप्ता, उत्तम सिंह सिसोदिया, अजय पांडेय, राहुल शुक्ला, एकलव्य सिंह, शुभ कुमार पांडेय, अभिषेक पांडेय, गुरमीत बग्गा, प्रकाश अग्रवाल, अखिलेश सिंह, अशोक सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

ठेकेदारों के बकाया भुगतान की जानकारी शासन को दी गई है। शासन से आबंटन मिलते ही भुगतान किया जाएगा। जल जीवन मिशन के कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

सुशील कुमार सिन्हा
कार्यपालन अभियंता
सरगुजा

thetarget365

Recent Posts

Kerala Election 2026 : केरल में मतदान से पहले चुनाव आयोग की सख्ती, राजनीतिक विज्ञापनों पर लगा पूर्ण प्रतिबंध

Kerala Election 2026 : भारतीय निर्वाचन आयोग ने देश के चार राज्यों और एक केंद्र…

9 minutes ago

Gattuso resigns : इटली फुटबॉल में महासंकट, वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद कोच गैटूसो का इस्तीफा

Gattuso resigns :  चार बार की विश्व चैंपियन रही इटली की फुटबॉल टीम के लिए…

11 minutes ago

Iranian oil ship : भारत आ रहा ईरानी तेल से भरा जहाज क्यों मुड़ा चीन? केंद्र ने दिया जवाब

Iranian oil ship :  भारत सरकार ने शनिवार, 4 अप्रैल 2026 को उन तमाम मीडिया…

17 minutes ago

Surajpur crime : सूरजपुर के विश्रामपुर में सड़क किनारे मिली युवती की जली लाश, इलाके में फैली सनसनी

Surajpur crime :  छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने…

54 minutes ago

Ambikapur crime : अंबिकापुर में निर्भया जैसी हैवानियत: सीसीटीवी में कैद संदिग्ध, सिंहदेव ने की फांसी की मांग

Ambikapur crime :  छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में मानवता को शर्मसार करने वाली एक हृदय विदारक…

58 minutes ago

This website uses cookies.