Ambikapur News : शहर के सबसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण संस्थानों में शामिल जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से बुधवार को हड़कंप मच गया। न्यायालय की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर एक धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ, जिसमें अदालत परिसर को विस्फोट से उड़ाने की बात कही गई थी। मेल मिलते ही न्यायालय प्रशासन ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पूरे परिसर को सुरक्षा के लिहाज से हाई अलर्ट पर डाल दिया गया।
सूचना मिलते ही अंबिकापुर न्यायालय परिसर में पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। न्यायालय के अंदर और बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पूरे परिसर की सघन तलाशी ली गई। फिलहाल जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर न्यायालय आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गहन जांच की जा रही है। प्रवेश द्वारों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
मौके पर स्वयं एसएसपी राजेश अग्रवाल, एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ढिल्लो सहित भारी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे। वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरे सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। न्यायालय परिसर के आसपास के क्षेत्र में भी पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके।
एसएसपी राजेश अग्रवाल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह एक हाई सिक्योरिटी थ्रेट से जुड़ा ई-मेल है, जो आउटलुक प्लेटफॉर्म से भेजा गया है। उन्होंने कहा कि न्यायालय से सूचना मिलने के तुरंत बाद सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। ई-मेल की तकनीकी जांच की जा रही है और साइबर सेल को भी इस मामले में लगाया गया है, ताकि मेल भेजने वाले की पहचान की जा सके।
एसएसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। आम नागरिकों और न्यायालय में आने वाले लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
BJP Bengal 5 Promises : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रुझान अब एक स्पष्ट…
Tamil Nadu Election Results 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों ने राज्य की राजनीति…
West Bengal CM Candidate 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आज 4…
End of Left Rule India : केरल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के शुरुआती रुझानों…
Kawardha Road Accident : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक हृदयविदारक सड़क हादसे की खबर…
West Bengal Election Result 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के शुरुआती…
This website uses cookies.