प्रतापपुर (सूरजपुर)। प्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत बनारस मार्ग में स्थित घाट पेंडारी में दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। तेज ढलान के कारण आए दिन भारी वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
बता दें कि लंबे समय से वाहन चालकों द्वारा हादसों वाली घाट के नाम से मशहूर घाट पेंडारी की इस घाट को आवागमन की दृष्टि से सुगम बनाने की मांग उठती रही है। बीच में इस घाट की कटिंग कर इसमें सुधार करने की बातें भी सामने आ चुकी हैं पर अभी तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है जिसके कारण आए दिन भारी वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने से जान और माल दोनों का बड़ा नुक़सान हो रहा है। हालांकि कुछ समय पहले केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने बनारस मार्ग के अंतर्गत अम्बिकापुर-भैसामुड़ा-वाड्रफनगर- धनवार-बम्हनी-रेनुकुट तक के मार्ग को भारतमाला परियोजना में शामिल करने की घोषणा की थी पर अभी तक इस परियोजना पर भी कोई कार्य शुरू नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि यदि इस परियोजना पर कार्य शुरू हो जाता है तो घाट पेंडारी की खतरनाक घाट से पूरी तरह से मुक्ति मिल सकती है।
Instagram Love : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है…
CG Freedom of Religion Bill 2026 : छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026 को…
Naxal Surrender : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले से मानवता और कर्तव्यबोध की एक…
VIP Road Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था को चुनौती देने का…
Nepal Earthquake : नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में एक बार फिर कुदरत का कहर देखने…
BJP MLA Naveen Jain : ओडिशा के बोलांगीर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया…
This website uses cookies.