अंबिकापुर (thetarget365)। लुंड्रा विधानसभा के ग्राम लवईडीह में मतदान दिवस पर अब तक 85 प्रतिशत तक मतदान दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि ग्रामीणों द्वारा पिछले 10 वर्षों से पुल सहित अन्य विभिन्न मांगों को लेकर लोकसभा निर्वाचन में हिस्सा ना लिए जाने की बात कही गई थी। जिसे संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर विलास भोसकर के निर्देश पर सोमवार देर शाम प्रशासनिक टीम गांव पहुंची थी और ग्रामीणों से मिलकर उन्हें समझाइश दी गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने भी मतदान के लिए सहमति दी। आज मतदान दिवस पर ग्रामीणों द्वारा मतदान किया गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार लवईडीह बूथ क्रमांक 180 में कुल 503 मतदाता दर्ज हैं। इनमें से 430 मतदाता मतदान कर चुके हैं। अब तक यहां 85.48 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
Bengal Politics: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की तपिश अब महाराष्ट्र की राजनीति तक पहुँच गई…
India-Russia Defense: भारतीय रक्षा क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में शुक्रवार, 27…
Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी…
Fuel Security 2026: पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) में जारी युद्ध और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के…
LPG Crisis: देश में गहराते ऊर्जा संकट और रसोई गैस की किल्लत के बीच संसद…
Tamil Nadu Election 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनावों की बढ़ती सरगर्मी के बीच तमिल मनीला कांग्रेस…
This website uses cookies.