अंबिकापुर (thetarget365)। बलरामपुर जिले के जनपद पंचायत कुसमी के ग्राम पंचायत जवाहरनगर में मतदान करने आए ग्रामीणों पर मधुमखियों के झुंड ने हमला कर दिया। घायल ग्रामीणों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद सभी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जानकारी अनुसार कुसमी ग्राम पंचायत के ग्रामीण मतदान करने जवाहरनगर पोलिंग बूथ क्र. 224 में दोपहर में मतदान करने पहुंचे उसी वक्त पास के एक पेड़ पर लगे मधुमखियों के छत्ते से मधुमखियों ने अचानक उनपर हमला कर दिया। मधुमखियों के हमले से केंद्र में अफरा तफरी मच गई। जल्द ही मौके पर स्वास्थ्य टीम ने त्वरित इलाज करते हुए सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल दाखिल कराया। मधुमखियों के हमले में 5 ग्रामीण घायल हुए हैं, सभी की हालत प्राथमिक उपचार के बाद सामान्य बताई जा रही है। कुसमी का यह मतदान केंद्र भाजपा सांसद प्रत्याशी चिंतामणि महराज के बगल के बगल के गांव का है।
Kerala new CM : केरल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने दक्षिण भारत में कांग्रेस…
Amul milk price hike : देश की सबसे बड़ी डेयरी कंपनी 'अमूल' (Amul) ने आम…
Philippines Senate shooting : फिलीपींस की राजधानी मनीला से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने…
Ambikapur News : सरगुजा जिले के उदयपुर जनपद क्षेत्र में बुधवार शाम मौसम ने अचानक…
NEET UG 2026 Paper Leak : देश की सबसे प्रतिष्ठित चिकित्सा प्रवेश परीक्षा नीट यूजी-2026…
Prateek Yadav death : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे…
This website uses cookies.