TMC Manifesto 2026
TMC Manifesto 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) का चुनावी घोषणापत्र (मेनिफेस्टो) जारी कर दिया है। इस घोषणापत्र में समाज के हर वर्ग को साधने की कोशिश की गई है। ममता बनर्जी ने अपनी महत्वाकांक्षी ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना के विस्तार का एलान किया है। इसके तहत अब जनरल कैटेगरी की महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये और अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST) वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1,700 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही, राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए भी बड़ी घोषणा करते हुए सीएम ने उन्हें प्रति माह 1,500 रुपये की ‘पकेट मनी’ देने का वादा किया है।
मुख्यमंत्री ने बंगाल की औद्योगिक उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि आज बंगाल उद्योगों के लिए एक प्रमुख गंतव्य (Destination) बन चुका है। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल MSME क्षेत्र में देश में नंबर वन है और इस क्षेत्र के तहत राज्य में लगभग 1.5 करोड़ लोग कार्यरत हैं। ममता बनर्जी ने लेदर इंडस्ट्री की मजबूती का जिक्र करते हुए कहा कि आने वाले समय में रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए उद्योगों को और अधिक प्रोत्साहन दिया जाएगा। टीएमसी का लक्ष्य आर्थिक सशक्तिकरण के जरिए राज्य की जीडीपी में सुधार करना है।
स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में ममता बनर्जी ने नए क्रांतिकारी कदमों का एलान किया है। ‘दुआरे सरकार’ की सफलता के बाद अब टीएमसी ‘दुआरे चिकित्सा’ (घर-घर स्वास्थ्य सेवाएं) शुरू करने जा रही है। इसके तहत हर बूथ स्तर पर मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे ताकि लोगों को घर के पास ही इलाज मिल सके। शिक्षा के क्षेत्र में हजारों स्कूलों को ‘ई-लर्निंग’ सुविधाओं से लैस कर उन्हें आधुनिक बनाया जाएगा। इसके अलावा, प्रशासनिक सुगमता के लिए राज्य में 7-8 नए जिले, ब्लॉक और नई नगर पालिकाओं के गठन का भी वादा किया गया है।
खेती और किसानों के लिए टीएमसी ने अपने पिटारे से बड़ी राशि निकालने का संकल्प लिया है। ममता बनर्जी ने प्रतिबद्धता जताई है कि सरकार में वापस आने पर कृषि क्षेत्र को बेहतर बनाने और भूमिहीन किसानों की सहायता के लिए 30,000 करोड़ रुपये का विशाल ‘कृषि बजट’ लाया जाएगा। यह बजट न केवल खेती पर निर्भर परिवारों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करेगा, बल्कि हर ब्लॉक और कस्बे में आधुनिक कृषि तकनीकों और मेडिकल सुविधाओं का विस्तार सुनिश्चित करेगा।
अपने संबोधन के दौरान ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नारों की आलोचना करते हुए कहा कि बीजेपी ने ‘सबका विकास’ की जगह ‘सबका विनाश’ कर दिया है। उन्होंने ‘बेटी बचाओ’ योजना पर तंज कसते हुए कहा कि असल में वे ‘महिला और किसान हटाओ’ की नीति पर चल रहे हैं। ममता ने केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग पर भी चिंता जताई और लोगों से अपील की कि वे एजेंसियों की धमकियों या पैसों के प्रलोभन में न आएं।
ममता बनर्जी ने राज्य की जनता से अपील की कि बंगाल की अस्मिता बचाने के लिए वे एकजुट होकर लड़ें। उन्होंने बॉर्डर इलाकों से माफिया और हथियारों के आने की आशंका जताते हुए शांति बनाए रखने का आह्वान किया। टीएमसी प्रमुख ने स्पष्ट किया कि वे विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा, “हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई, हम सब एक हैं।” ममता ने दावा किया कि केवल तृणमूल कांग्रेस ही बंगाल की संस्कृति और लोगों को बाहरी ताकतों से सुरक्षित रख सकती है।
Read More : Janjgir ACB Action: जांजगीर बिजली विभाग में भ्रष्टाचार का खेल खत्म, एसीबी ने 4 को दबोचा
Navodaya Vidyalaya success : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंतर्गत आने वाले पीएम श्री स्कूल…
VIP Culture : छत्तीसगढ़ सरकार की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती…
Simplicity Initiative : छत्तीसगढ़ सरकार की महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती…
CBI Director : केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के वर्तमान निदेशक प्रवीण सूद…
UP Weather : उत्तर प्रदेश में कुदरत का रौद्र रूप देखने को मिला है, जहां…
Chhattisgarh CSMCL Scam : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चर्चित CSMCL (छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन…
This website uses cookies.