Weather Alert : देश के कई हिस्सों में मानसून की विदाई के बीच मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। 2 अक्टूबर को भारतीय मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत करीब 20 राज्यों में मौसम खराब रहने का अनुमान है। कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय सिस्टम का असर
मौसम में इस बदलाव की प्रमुख वजह बंगाल की खाड़ी के आसपास सक्रिय मौसम प्रणाली और तेज हवाओं को माना जा रहा है। इसका प्रभाव पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों में दिखाई दे सकता है। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत में निचले स्तर पर चक्रवाती परिसंचरण बनने से भी बारिश और आंधी की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।
इन 20 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट
IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, असम, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, केरल, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, गुजरात, तेलंगाना, मेघालय और त्रिपुरा में बारिश हो सकती है। कई स्थानों पर गरज के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।
दिल्ली में बारिश के साथ चल सकती हैं तेज हवाएं
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 2 अक्टूबर को बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। यहां हवा की गति करीब 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। राजधानी में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बारिश के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान
उत्तर प्रदेश के कानपुर, गाजियाबाद, प्रयागराज, बरेली, मेरठ, गोरखपुर, आगरा, मथुरा, गोंडा, उन्नाव और एटा समेत कई जिलों में बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
बिहार में बारिश के साथ आंधी का पूर्वानुमान
बिहार के मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गया, मुंगेर, जहानाबाद, वैशाली, पूर्णिया, भागलपुर, मधुबनी और किशनगंज में बारिश के साथ आंधी की संभावना है। इस दौरान हवाओं की गति 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। पटना में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी मौसम बिगड़ सकता है
मध्य प्रदेश के इंदौर, देवास, नीमच, खंडवा, पन्ना, नर्मदापुरम, गुना, छिंदवाड़ा, अशोकनगर और मुरैना में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। भोपाल में तापमान 32 डिग्री तक रह सकता है। राजस्थान के कोटा, अजमेर, उदयपुर, जयपुर, बूंदी, बारां और सवाई माधोपुर में भी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।
पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश के कारण मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हिमाचल के लाहौल-स्पीति, मनाली, कांगड़ा, सोलन, किन्नौर और सिरमौर में बारिश का अनुमान है। उत्तराखंड के ऋषिकेश, हरिद्वार, नैनीताल, देहरादून, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में भी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा देखते हुए विशेष सावधानी जरूरी है।
बारिश और तूफान के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर सावधानी बरतने की सलाह दी है। तेज बारिश और हवाओं के बीच पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए, क्योंकि शाखाएं टूटने या पेड़ गिरने का खतरा रहता है। समुद्री इलाकों में मछुआरों को मौसम खराब होने पर समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। वाहन चालकों को बारिश के दौरान धीमी गति से वाहन चलाने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की जरूरत है।
Read More : Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: भद्रा के प्रभाव से इन 5 राशियों को धन लाभ, पढ़ें आज का राशिफल