धर्म

Aaj Ka Rashifal 5 Nov 2025: मिथुन को मिलेंगी खुशियां, कर्क को होगा कारोबार में लाभ, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal (Today’s Horoscope) 05 November 2025: आज कार्तिक मास की पूर्णिमा यानि देव दीपावली के दिन चंद्रमा मेष राशि में है. जिसके कारण आज मिथुन और कर्क जैसी राशियों के साथ पूरे दिन गुडलक बना रहेगा. आज जहां मिथुन को धन लाभ की प्राप्ति होगी तो वहीं कर्क राशि को करियर-कारोबार में मनचाही सफलता प्राप्त होगी, लेकिन कन्या और मीन जैसी राशियों को अपने काम सावधानी के साथ करने की आवश्यकता रहेगी. आज किन बातों का ख्याल रखकर आप अपने दिन को शुभ बना सकते हैं? कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन? जानने के लिए आइए पढ़ते हैं 05 नवंबर 2025, बुधवार का पूरा राशिफल.

मेष (Aries)

05 नवंबर, 2025 बुधवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए पहले भाव में होगा. सुस्ती के कारण आपके काम करने की गति मंद पड़ जाएगी. पेट की तकलीफ आपको परेशान करेगी. विरोधी काम में बाधा डालने की कोशिश करेंगे. आज नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से थोड़ी दूरी रखना बेहतर होगा. स्वभाव की उग्रता को नियंत्रण में रखना होगा. धर्म और आध्यात्मिकता के कारण मानसिक शांति प्राप्त कर सकेंगे. गृहस्थ जीवन में विवाद या मतभेद से बचने के लिए ज्यादा समय मौन रहने से फायदा होगा. व्यापार बढ़ाने के लिए की गई मेहनत के फल के लिए इंतजार करना होगा.

वृषभ (Taurus)

05 नवंबर, 2025 बुधवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए बारहवें भाव में होगा. आज आपका मन अनेक प्रकार की परेशानियों से घिरा रहेगा. स्वास्थ्य खराब होगा, विशेष रूप से अपनी आंख का ध्यान रखें. इस दौरान बाहर जाने से भी आपको बचना चाहिए. घर में पारिवारिक सदस्य और स्नेहीजनों की ओर से विरोध का वातावरण निर्मित होगा. आपको मौन रहकर विवाद टालने का प्रयास करना चाहिए. खर्च की मात्रा बढ़ेगी. शुरू किए गए काम अधूरे रह सकते हैं, अधिक परिश्रम के बावजूद कम सफलता मिलेगी. वाहन धीमे चलाएं, दुर्घटना की भी आशंका है.

मिथुन (Gemini)

05 नवंबर, 2025 बुधवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए ग्यारहवें भाव में होगा. आज का दिन आपके लिए सभी तरह से लाभदायक होगा. अविवाहित व्यक्तियों को योग्य जीवनसाथी मिल सकता है. धन प्राप्ति के लिए आज का दिन शुभ है. मित्रों के साथ आनंददायक मुलाकात होगी. उनसे लाभ मिलेगा. सुरुचिपूर्ण भोजन मिलेगा. पत्नी तथा पुत्र से लाभ होगा. संतान से शुभ समाचार मिलेंगे. आज कोई नया काम या प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं. आय में वृद्धि होगी. शेयर बाजार में निवेश की इच्छा रखते हैं, तो रिसर्च करके आगे बढ़ें. दांपत्यजीवन सुखमय होगा.

कर्क (Cancer)

05 नवंबर, 2025 बुधवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए दसवें भाव में होगा. आज आपके सभी काम बिना किसी अवरोध के सरलतापूर्वक पूरे होंगे. काम में अनुकूलता रहेगी. नौकरी में उच्च अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण विचार-विमर्श होगा. आपको कोई नया काम भी मिल सकता है. व्यापार में भी आपको लाभ मिलेगा. पारिवारिक सदस्यों के साथ खुले मन से घरेलू चर्चा करेंगे. घर की सजावट पर ध्यान देंगे. नौकरी या व्यवसाय के लिए कहीं बाहर जाने की संभावना है. मां के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. सरकारी कामों में लाभ मिलने की संभावना है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. योग और ध्यान को जीवन में शामिल करने का प्रयास करें.

सिंह (Leo)

05 नवंबर, 2025 बुधवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए नवें भाव में होगा. खट्टे-मीठे अनुभवों वाला मिश्रित फलदायक दिन है. निर्धारित काम समय पर पूरा करने लिए आप प्रयास करेंगे. आपका व्यवहार तटस्थ रहेगा. आप आज लक्ष्य पर ध्यान देंगे. धार्मिक और मांगलिक कामों में शामिल होने का मौका मिलेगा. विदेश से मित्रों या स्वजनों के अच्छे समाचार मिलेंगे. किसी मंदिर या पवित्र स्थल पर जाने के संयोग बनेंगे. दोपहर के बाद स्वभाव में गुस्से की मात्रा बढ़ेगी. मानसिक अस्वस्थता और संतान की चिंता से व्यग्रता का अनुभव होगा. व्यवसाय में समस्या उत्पन्न हो सकती है.

कन्या (virgo)

05 नवंबर, 2025 बुधवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए आठवें भाव में होगा. आज आपके लिए वाणी पर अंकुश और संयम रखना अत्यंत आवश्यक है. गुस्से के कारण परिजनों के साथ आपका मेल-जोल बना रहेगा. वैवाहिक जीवन में निकटता रहेगी. किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है. आपके विरोधी आपके लिए परेशानी उत्पन्न कर सकते हैं, इसलिए सचेत रहें. नए काम का आरंभ करने के लिए समय अनुकूल नहीं है. खर्च में वृद्धि हो सकती है. आप आध्यात्मिक मामलों में अधिक रुचि रखेंगे. आज धैर्य के साथ परिजनों से बात करें. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना करें.

तुला (Libra)

05 नवंबर, 2025 बुधवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए सातवें भाव में होगा. दैनिक कामकाज से राहत तथा मनोरंजन प्राप्त करने के लिए आप संगीत सुनेंगे या टीवी पर कोई फिल्म देखेंगे. बाहर किसी खरीदारी के लिए जा सकते हैं. आज अपनों के लिए भी पैसा खर्च करके खुश होंगे. मित्रों से मिलने की संभावना है. प्रिय व्यक्ति के साथ निकटता आपको खुशी देगी. आप किसी अच्छे अवसर के लिए खरीदारी कर सकते हैं. लोगों से मान- सम्मान प्राप्त कर सकेंगे. साथ ही जीवनसाथी की निकटता भी प्राप्त करेंगे. स्वास्थ्य लाभ मिलेगा.

वृश्चिक (Scorpio)

05 नवंबर, 2025 बुधवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए छठे भाव में होगा. पारिवारिक सुख-शांति के कारण शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे. निर्धारित कामकाज में आप सफलता प्राप्त कर सकेंगे. ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. आपके विरोधी और शत्रुओं की चाल सफल नहीं हो सकेगी. आपको आर्थिक लाभ होगा. आज आय के नए स्रोत भी तलाशेंगे. ननिहाल पक्ष से भी कोई अच्छे समाचार आपको मिलेंगे. जरूरी चीजों पर आज धन खर्च करेंगे. अस्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार आएगा. हालांकि बाहर जाकर खाने-पीने से आपको बचना चाहिए.

धनु (Sagittarius)

05 नवंबर, 2025 बुधवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए पांचवें भाव में होगा. आज आपको संतान की पढ़ाई तथा स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. पेट सम्बंधी तकलीफ हो सकती है. इस दौरान आपको खाने-पीने पर कंट्रोल करना होगा. काम सफल नहीं होने पर निराशा का अनुभव होगा. आपको अपने गुस्से पर अंकुश रखना चाहिए. कार्यस्थल पर कोई पुराना विवाद उभरकर सामने आ सकता है. कला और साहित्य में रुचि लेंगे. अपने प्रिय व्यक्ति से मिलकर आप रोमांच का अनुभव करेंगे. जीवनसाथी की भावना की भी कद्र करें. हो सके तो परिजनों को भी समय दें.

मकर (Capricorn)

05 नवंबर, 2025 बुधवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए चौथे भाव में होगा. आपको कठिन परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है. परिवार की समस्याओं का प्रभाव आपके मस्तिष्क पर पड़ेगा. माता के स्वास्थ्य की चिंता होगी. समाज में अपमानित होने का डर लगा रहेगा. शरीर को आराम दें अन्यथा स्वास्थ्य खराब होने की आशंका बनी रहेगी. दोस्तों से नुकसान होने की आशंका है. विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा. कार्यस्थल पर भी किसी से विवाद हो सकता है. ध्यान से रहें.

कुंभ (Aquarius)

05 नवंबर, 2025 बुधवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए तीसरे भाव में होगा. मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे. आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी. घर में भाई-बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे. उनके साथ समय आनंदपूर्वक गुजरेगा. मित्रों और स्वजनों से मुलाकात होगी. घर के आसपास कहीं घूमने जाने का कार्यक्रम बन सकता है. विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी. भाग्य में वृद्धि होगी. वैवाहिक आनंद की अनुभूति होगी.

मीन (Pisces)

05 नवंबर, 2025 बुधवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए दूसरे भाव में होगा. आज आपको खर्च के अतिरिक्त क्रोध और वाणी पर संयम रखने की सलाह दी जाती है. किसी के साथ विवाद होने की आशंका रहेगी. आर्थिक मामले या लेन-देन में सावधानी रखें. परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद उभरकर सामने आएंगे. नकारात्मक विचार मन पर छाए रहेंगे. उन्हें पूरा करने के लिए प्रयत्न करना पड़ेंगे. खाने- पीने में लापरवाही से स्वास्थ्य खराब होने की आशंका रहेगी. विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ा मुश्किल कह सकते हैं. एकाग्र होने में दिक्कत आएगी.

Read More : Kal Ka Mausam :12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में बादलों का डेरा

Thetarget365

Recent Posts

Opium Trap In Raigarh: रायगढ़ के तमनार आमाघाट में 1 एकड़ में अफीम की अवैध खेती का खुलासा, एक हिरासत में

Opium Trap In Raigarh: छत्तीसगढ़ में दुर्ग और बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ जिले से…

27 minutes ago

Tonk Crime News: टोंक में इंसानियत शर्मसार! इमाम की इस खौफनाक करतूत से दहला राजस्थान

Tonk Crime News: राजस्थान के टोंक जिले से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली वारदात…

1 hour ago

Rupee vs Dollar: भारतीय रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, पहली बार ₹93 के पार पहुंचा डॉलर, आम आदमी पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ

Rupee vs Dollar:  वैश्विक भू-राजनीतिक अस्थिरता और कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी उछाल…

1 hour ago

Hormuz Strait Crisis: होर्मुज जलडमरूमध्य में इंटरनेट केबल्स पर मंडराया खतरा, वैश्विक डिजिटल संकट की चेतावनी

Hormuz Strait Crisis: मध्य पूर्व में इज़राइल और ईरान के बीच गहराता सैन्य संघर्ष अब…

1 hour ago

JPSC Recruitment 2026 : झारखंड में डिप्टी कलेक्टर बनने का सुनहरा मौका, जानें योग्यता

JPSC Recruitment 2026: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने प्रशासनिक सेवा में करियर बनाने का…

1 hour ago

Meta Creator Program : फेसबुक से घर बैठे कमाएं लाखों, मेटा का नया क्रिएटर फास्ट ट्रैक प्रोग्राम लॉन्च

Meta Creator Program: सोशल मीडिया की डिजिटल दुनिया अब केवल मनोरंजन का साधन नहीं रह…

3 hours ago

This website uses cookies.