Aaj Ka Rashifal (Today’s Horoscope) 31 October 2025: आज अक्षय नवमी के दिन चंद्रमा मकर राशि में है, जिसके कारण आज सिंह और धनु राशि को पूरे दिन अनुकूलता बनी रहेगी. आज सौभाग्य का साथ मिलने के कारण आज इनके काम आसानी से पूरे होंगे और इन्हें करियर और कारोबार दोनों में ही सफलता और लाभ की प्राप्ति होगी, लेकिन कर्क और कुंभ जैसी राशियों के लिए आज का दिन प्रतिकूल रहने वाला है. आज इनके भीतर क्रोध की अधिकता ज्यादा रह सकती है. ऐसे में इन्हें अपनी वाणी और व्यवहार में विनम्रता रखनी होगी. आज आप किन बातों का ख्याल रखकर अपने दिन को शुभ बना सकते हैं, जानने के लिए पढ़ें 31 अक्टूबर 2025, शुक्रवार का पूरा राशिफल.
31 अक्टूबर, 2025 शुक्रवार को मकर राशि का चंद्रमा आज आपके लिए दसवें भाव में होगा. आज का दिन आपके लिए लाभदायी है. व्यापार में भी अपेक्षित सफलता मिलने की संभावना अधिक रहेगी. आय में वृद्धि होगी. आनंद-प्रमोद और मनोरंजक कार्यक्रम में आप दिनभर व्यस्त रह सकते हैं. घर की साज-सजावट में आज कुछ नयापन लाएंगे. घर को सजाने में आज पैसा खर्च करेंगे. वाहन सुख भी मिलेगा. सामाजिक प्रसंग में कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा. रमणीय स्थल जाने की योजना बन सकती है.
31 अक्टूबर, 2025 शुक्रवार को मकर राशि का चंद्रमा आज आपके लिए नवें भाव में होगा. आज आप व्यापार को विकसित करने की ओर अधिक ध्यान देंगे. नई योजनाओं से व्यवसाय में आपको लाभ होगा. हालांकि सफलता में विलंब हो सकता है. दोपहर के बाद व्यापार के लिए अनुकूल वातावरण बनेगा. नौकरीपेशा लोग किसी मीटिंग में शामिल हो सकते हैं. पदोन्नति हो सकती है. आपके काम करने के तरीके से अधिकारी भी प्रसन्न रहेंगे. पिता और बड़ों से लाभ होगा. जीवनसाथी के साथ चल रहा पुराना विवाद दूर होगा.
31 अक्टूबर, 2025 शुक्रवार को मकर राशि का चंद्रमा आज आपके लिए आठवें भाव में होगा. खान-पान में आज विशेष ध्यान रखें. नेगेटिव विचारों को मन से निकाल देने पर खुशी का अनुभव करेंगे. अनैतिक काम विपत्ति में डाल सकते हैं. संभव हो तो उनसे दूर रहें. आकस्मिक प्रवास का योग बनेगा. दोपहर के बाद कोई अच्छी खबर मिल सकती है. कोई पुरानी चिंता दूर हो सकती है. लेखन या साहित्यिक प्रवृत्ति में आपकी विशेष रुची रहेगी. व्यापार में विकास के लिए नई योजनाएं अमल में आएगी. नौकरीपेशा लोग अधिकारी के साथ वाद-विवाद में न पड़ें.
Sabarimala Case : केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के…
PM Modi Trishul Kashi : धर्म और आध्यात्म की नगरी काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
Summer Drinks : भीषण गर्मी और तपती धूप के मौसम में शरीर को अंदरुनी ठंडक…
Blue Moon May 2026 : धार्मिक और ज्योतिषीय गणना के अनुसार, साल 2026 का मई…
Hamas Leader Dead : इजरायल और हमास के बीच चल रहे विनाशकारी युद्ध में इजरायली…
IIT Kharagpur : देश के प्रतिष्ठित संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी), खड़गपुर से एक…
This website uses cookies.