रामानुजगंज @thetarget365 रविवार दोपहर 12:30 बजे के करीब रिंग रोड में दुखेश्वर महादेव मंदिर के समीप ट्रेलर एवं कंटेनर में टक्कर हो गई, जिसमें गंभीर रूप से घायल कंटेनर ड्राइवर की इलाज के दौरान मौत हो गई। बीच सड़क पर दोनों वाहनों की टक्कर से 2 घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। हाइड्रा से दोनों वाहन को किनारे करने के बाद आवागमन सामान्य हो सका। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कंटेनर के ड्राइवर की सीट बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई एवं ड्राइवर उसमें दब गया था, बहुत मुश्किल से उसे निकाला जा सका।
जानकारी अनुसार ट्रेलर पोकलेन मशीन को लोड कर सासाराम बिहार से आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम जा रहा था। वही कंटेनर इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स लेकर औरंगाबाद से पटना बिहार जा रहा था। इसी दौरान कंटेनर एवं ट्रेलर की टक्कर हो गई। जिससे कंटेनर ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। ड्राइवर के पैर एवं सीने में गंभीर चोट लगी, उसे तत्काल 100 बिस्तर अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज की दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक ड्राइवर देवेंद्र सिंह 50 वर्ष ग्राम सोदीपुर रोड कोलकाता का बताया जा रहा है।
Liver Health Tips : आज के दौर में लिवर से जुड़ी बीमारियाँ एक वैश्विक स्वास्थ्य…
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया का पावन पर्व भारतीय संस्कृति और हिंदू धर्म में अटूट…
IPL 2026 Orange Cap : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का रोमांच अपने चरम पर…
Akshaya Tritiya: वर्ष 2026 की अक्षय तृतीया ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत ऐतिहासिक होने वाली है।…
Miss India 2026: आज के दौर में फेमिना मिस इंडिया केवल सुंदरता को आंकने का…
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य, जिन्हें हम कौटिल्य के नाम से भी जानते हैं, भारतीय इतिहास…
This website uses cookies.