Oplus_132098
अंबिकापुर @thetarget365 श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व इस बार भी आज 26 और कल 27 अगस्त को दो दिन मनाई जाएगी। जन्माष्टमी को लेकर शहर सहित आस पास क्षेत्र में तैयारी जोरों पर चल रही है। मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है। नगर के प्राचीन राधावल्लभ मंदिर में भव्य तैयारी चल रही है। मंदिर में श्री कृष्ण के बाल रूप की प्रतिमा स्थापित है जिसकी साफ सफाई और साज सज्जा अब अपने अंतिम चरणों में है। मंदिर परिसर को रंग बिरंगी विद्युत लाइटों से सजाया गया है।
https://www.instagram.com/reel/C_HoT6sSASU/?igsh=b2ZtYXY0ZDh0Z2d6
सोमवार को प्राचीन राधावल्लभ मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रात्रि करीब साढ़े 8 बजे से विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो जाएगा। रात्रि ठीक 12 बजे कृष्ण जन्मोत्सव होगा। मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए व्यापक व्यवस्था की गई है। मंदिर प्रांगण में पुलिस बल की भी व्यवस्था होगी। साथ श्री कृष्ण के बाल रूप को पालने में झूलाने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ेगी।
कृष्ण जन्माष्टमी पर शहर में अलग-अलग कई जगहों पर मटकी फोड़ का आयोजन किया जाना है। इसकी तैयारी भी युवाओं की टोली ने कल से ही शुरू कर दी है। सुरक्षा की दृष्टि से हर चौक चौराहों पर पुलिस बल की भी व्यवस्था की गई है।
★ उदया तिथि मानने वाले श्रद्धालु कल मनाएंगे श्री कृष्ण जन्माष्टमी
26 अगस्त को सुबह आठ बजे से जन्माष्टमी आरंभ हो जाएगा। जो 27 अगस्त को प्रातः 6:34 बजे तक रहेगी। रोहिनी नक्षत्र 26 अगस्त की रात 9:10 से 27 अगस्त को सुबह 8.39 बजे तक रहेगा। उदया तिथि को मानने वाले श्रद्धालुओं के द्वारा 27 अगस्त को भी जन्माष्टमी मनाई जाएगी।
Liver Health Tips : आज के दौर में लिवर से जुड़ी बीमारियाँ एक वैश्विक स्वास्थ्य…
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया का पावन पर्व भारतीय संस्कृति और हिंदू धर्म में अटूट…
IPL 2026 Orange Cap : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का रोमांच अपने चरम पर…
Akshaya Tritiya: वर्ष 2026 की अक्षय तृतीया ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत ऐतिहासिक होने वाली है।…
Miss India 2026: आज के दौर में फेमिना मिस इंडिया केवल सुंदरता को आंकने का…
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य, जिन्हें हम कौटिल्य के नाम से भी जानते हैं, भारतीय इतिहास…
This website uses cookies.