Vande Bharat: उद्घाटन में RSS गीत से विवाद क्यों?
Vande Bharat Row: केरल में एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन समारोह के दौरान नया विवाद खड़ा हो गया है। कोच्चि रेलवे स्टेशन पर आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का गण गीत गवाया गया। इस पर मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने तीखी प्रतिक्रिया दी और केंद्र सरकार पर धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को कमजोर करने का आरोप लगाया।
मुख्यमंत्री विजयन ने X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा कि आजादी के आंदोलन के दौरान भारत के धर्मनिरपेक्ष राष्ट्रवाद की जो नींव रखी गई थी, अब वही भारतीय रेलवे RSS के सांप्रदायिक एजेंडे का समर्थन कर कमजोर कर रहा है। उन्होंने लिखा, “सरकारी कार्यक्रम में RSS का गण गीत छात्रों से गवाना पूरी तरह गलत है। यह संविधान के धर्मनिरपेक्ष सिद्धांतों का उल्लंघन है।”
विजयन ने आगे कहा कि RSS लगातार नफरत और सांप्रदायिक विभाजन फैलाने का काम करता रहा है, और ऐसे संगठन के गीत को सरकारी कार्यक्रम में शामिल करना सरकारी संस्थाओं के धर्मनिरपेक्ष चरित्र को कमजोर करता है। उन्होंने इसे “उग्र हिंदुत्व की राजनीति” की झलक बताते हुए कहा कि यह सरकार की ओछी राजनीतिक मानसिकता को दर्शाता है।
इस विवाद पर कांग्रेस नेता और सांसद केसी वेणुगोपाल ने भी केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर पूछा कि सरकारी उद्घाटन कार्यक्रम में स्कूली बच्चों से RSS गीत क्यों गवाया गया।वेणुगोपाल ने कहा, “इस तरह सार्वजनिक कार्यक्रम को RSS के समारोह में बदल देना बेहद शर्मनाक है। दक्षिण रेलवे के आधिकारिक X हैंडल ने भी इस कार्यक्रम का वीडियो गर्व से साझा किया, जो एक राष्ट्रीय संस्था के दुरुपयोग का उदाहरण है।”
उन्होंने इसे भारतीय रेलवे जैसी तटस्थ संस्था का “विचारधारात्मक कब्जा” बताया। वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि सरकार देश को धीरे-धीरे RSS-नियंत्रित निरंकुश शासन में बदल रही है, जिससे संविधान की धर्मनिरपेक्ष भावना और संस्थाओं की गरिमा पर आंच आ रही है।
यह पहली बार नहीं है जब मुख्यमंत्री विजयन ने RSS पर निशाना साधा है। पिछले महीने उन्होंने RSS की तुलना इजराइल के जियोनीवादियों से की थी। विजयन ने कहा था कि दोनों विचारधाराएं एक जैसी हैं — दोनों ही सांप्रदायिक विभाजन और आक्रामक राष्ट्रवाद को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने RSS और ज़ायोनीवाद को “जुड़वा भाई” करार दिया था।
वंदे भारत उद्घाटन समारोह में RSS गीत को लेकर मचे विवाद पर रेल मंत्रालय या दक्षिण रेलवे की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। विपक्ष का कहना है कि यह घटना सरकारी संस्थानों के राजनीतिकरण की दिशा में खतरनाक संकेत है, जबकि राज्य सरकार ने इसकी जांच की मांग की है।
Read More : Judicial Language: PM Modi का वो बड़ा फैसला, अब हर नागरिक को समझ आएगी ‘न्याय की भाषा’!
West Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों के एलान के…
IPL 2026 RCB vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के नए सीजन की शुरुआत…
SRH vs RCB : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक आगाज के साथ ही…
Pakistan IMF Loan : आर्थिक बदहाली और भारी कर्ज के बोझ तले दबे पाकिस्तान के…
Goa Sex Scandal : गोवा की राजनीति और सामाजिक गलियारों में इन दिनों एक सनसनीखेज…
ITBP rescue : छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों वाले बस्तर संभाग के…
This website uses cookies.