Thetarget365

अंबिकापुर में ट्रांसपोर्ट व्यवसायी पर हमला, हिंदू संगठनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

अंबिकापुर @thetarget365 दो दिन पूर्व हुए सड़क हादसे के बाद ट्रांसपोर्ट व्यवसायी संजय सिंह पर हुए हमले को लेकर शहर में आक्रोश व्याप्त है। हिंदू संगठनों ने इस घटना को मॉब लिंचिंग करार देते हुए आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को विश्व हिंदू परिषद, श्रीराम सेना, हिंदू जागरण मंच समेत कई संगठनों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी और उन पर मॉब लिंचिंग की धारा लगाने की मांग की।

क्या है पूरा मामला?

शुक्रवार देर रात रिंग रोड पर संजय सिंह की महिंद्रा थार और वसीम कुरैशी की कार के बीच टक्कर हो गई थी। इस मामूली दुर्घटना के बाद वसीम कुरैशी, उनके डॉक्टर भाई मोनू कुरैशी और अन्य 10-15 लोगों ने मिलकर संजय सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने न केवल संजय सिंह की बेरहमी से पिटाई की, बल्कि उनका सिर लोहे के खंभे से बार-बार टकराया, जिससे वे लहूलुहान हो गए। इतना ही नहीं, आरोपियों ने कथित रूप से सिर कलम करने की धमकी भी दी।

धारा 109 बीएनएस जोड़ी गई

मारपीट में संजय सिंह के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद गांधीनगर पुलिस ने मामले में पूर्व में दर्ज अपराध में धारा 109 बीएनएस जोड़ दी है। सरगुजा एएसपी अमोलक सिंह ने इसकी पुष्टि की है। इससे पहले, इस मामले में धारा 115(2), 296, 3(5) और 351 (3) के तहत अपराध दर्ज किया गया था।

संजय सिंह पर भी जुर्म दर्ज

कार सवार डॉ. वसीम कुरैशी ने ट्रांसपोर्टर संजय सिंह पर आरोप लगाया है कि उन्होंने नशे की हालत में लापरवाही पूर्वक थार वाहन चलाते हुए उनकी हुंडई कार को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने संजय सिंह के खिलाफ धारा 125 (ए) और 281 के तहत मामला दर्ज किया है।

शहर में आक्रोश, जल्द कार्रवाई की चेतावनी

घटना का वीडियो सामने आने के बाद शहर में भारी रोष देखा जा रहा है। घटना के विरोध में क्षत्रिय समाज, विश्व हिंदू परिषद, हिंदू जागरण मंच, श्रीराम सेना और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित होकर उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी), सरगुजा को ज्ञापन सौंपने पहुंचे। प्रदर्शन का नेतृत्व अशोक सिंह, संतोष पटवारी, नीलेश सिंह, विनीत गुप्ता, रानू दुबे सहित विभिन्न संगठनों के प्रमुखों ने किया।

हिंदू संगठनों ने कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाया है। आरोप है कि मौके पर पहुंचे हेड कॉन्स्टेबल छत्रपाल सिंह पीड़ित की जान बचाने के बजाय अपराधियों से हाथ मिला रहे थे। मारपीट के वायरल वीडियो में यह भी दिख रहा है। वायरल वीडियो से भड़के संगठन के लोगों ने कहा कि पुलिस कार्रवाई में कोताही बरतती है तो हिंदू समाज स्वयं कड़ी सजा देना जानता है।

ज्ञापन में हिंदू समाज ने मांग की है कि आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए। इस हमले को मॉब लिंचिंग मानते हुए संबंधित धारा जोड़ी जाए। पीड़ित संजय सिंह को न्याय दिलाने के लिए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। प्रशासन से मांग की गई कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस सुरक्षा उपाय किए जाएं। हिंदू समाज ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यह घटना न केवल अंबिकापुर, बल्कि पूरे सरगुजा क्षेत्र में गहरी नाराजगी का कारण बन गई है। सामाजिक संगठनों ने इसे सुनियोजित सांप्रदायिक हमला बताते हुए प्रशासन से निष्पक्ष और कठोर कार्रवाई की मांग की है।

इस अवसर पर जन्मेजय पाण्डेय, दिनेश पाण्डेय, शैलेश सिंह, गोल्डी बिहाड़े, राजेश सिंह, जीतेन्द्र सोनी, धनंजय मिश्रा, अभयदीप सिंह, आलोक शुक्ला सहित समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे।

thetarget365

Recent Posts

Iran-US War: भड़के ट्रंप ने NATO को कहा ‘कायर’, बोले- “ईरान बन चुका है न्यूक्लियर पावर, अब पीछे हट रहे साथी”

Iran-US War: पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…

11 hours ago

Elon Musk AI Prediction: एलन मस्क ने बताया AI का भविष्य, जानें कौन मारेगा बाजी और कौन पिछड़ेगा?

Elon Musk AI Prediction: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शुमार और स्पेसएक्स (SpaceX) के…

11 hours ago

Maa Chandraghanta Puja Vidhi: तीसरे दिन की पूजा में न करें ये गलती, प्रसन्न होंगी माता और मिलेगा वरदान

Maa Chandraghanta Puja Vidhi: आज चैत्र नवरात्रि 2026 का तीसरा दिन है, जो पूरी तरह…

12 hours ago

Surguja ACB Action: सरगुजा में एसीबी का बड़ा एक्शन, 1 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू

Surguja ACB Action: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक चौंकाने वाला मामला…

12 hours ago

UPSC CMS 2026: मेडिकल ऑफिसर के 1358 पदों पर बंपर भर्ती, MBBS पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका

UPSC CMS 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर…

12 hours ago

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा का कार्यक्रम जारी, 27 मार्च से आवेदन और जुलाई में एग्जाम

UPTET 2026 : उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने की राह देख रहे लाखों बेरोजगार…

12 hours ago

This website uses cookies.